City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड डाक परिमंडल रांची की ओर से तीन दिवसीय डाक टिकट प्रदर्शनी दो नवम्बर से

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

झारखंड डाक परिमंडल रांची की ओर से तीन दिवसीय डाक टिकट प्रदर्शनी दो नवम्बर से

सिटी पोस्ट लाइव, रांची : झारखंड डाक परिमंडल रांची की ओर से तीन दिवसीय राज्यस्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी (झारपेक्स 2018) का आयोजन डोरंडा स्थित वन भवन के पलाश सभागार में किया गया है। यह प्रदर्शनी दो से चार नवम्बर तक चलेगी। इसका उद्घाटन झारखंड विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव करेंगे। यह जानकारी बुधवार को प्रेसवार्ता में मुख्य डाक महाध्यक्ष शशि शालिनी कुजूर ने दी। उन्होंने बताया कि इस तरह की प्रदर्शनी रांची में पहली बार लगायी जा रही है। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में केंद्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न संस्थानों के उच्च अधिकारी भाग लेंगे। रांची शहर के सभी स्कूलों के प्राचार्य एवं छात्रों को इस प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में देश एवं प्रदेश के नामचीन डाक टिकट संग्रहकर्ता (फिलाटेलिस्ट) भाग लेने जा रहे हैं, जिसमें दुर्लभ डाक टिकटों की प्रदर्शनी 200 फ्रेम के माध्यम से प्रदर्शित की जायेगी। इसमें केवल झारखंड राज्य के 20 से 30 फिलाटेलिस्ट भाग लेंगे। कुजूर ने कहा कि प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य लोगों में फिलाटेली के प्रति जागरुकता पैदा करना है। खासकर बच्चों में। उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा झारखंड के जल प्रपात पर मैक्सिम कार्ड एवं बिरसा मुंडा के जन्म स्थली उलिहातू गांव पर कैरिड कवर का भी विमोचन किया जायेगा। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में कई तरह की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जायेगा।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.