City Post Live
NEWS 24x7

दुर्गा पूजा समिति की ओर से भव्य विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गयी

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

दुर्गा पूजा समिति की ओर से भव्य विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गयी
सिटी पोस्ट लाइव, रांची : रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति की ओर से शनिवार को मां भवानी की भव्य विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा का नेतृत्व डॉत्र अजित सहाय, तिलकराज आजमानी, रामधन बर्मन, रवींद्र वर्मा, संजय सहाय समेत अन्य सदस्यों ने किया।
मां भवानी की प्रतिमा विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से शहर के लेक लाइन टैंक तालाब, बड़ा तालाब समेत अन्य तालाबों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये। इन तालाबों और जलाशयों में सुरक्षा के मद्देनजर एनडीआरएफ की टीम की भी तैनाती की गयी थी।
राजधानी रांची के ह्ृदयस्थली अल्बर्ट एक्का चौक पर हेलीकॉप्टर के माध्यम से श्रद्धालुओं पर पुष्प र्षा की गयी। पुष्प वर्षा कर दुर्गा पूजा के विसर्जन में निकले श्रद्धालुओं का स्वागत जिला प्रशासन की ओर से किया गया।
रांची महानगर जिला दुर्गा पूजा समिति द्वारा गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गा की भव्य विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा में बैंड, बाजे, भजन मंडलियां, आतिशबाजी, ढाकी, घंटा ध्वनि, ताशा पार्टी, गुलाल-अबीर के साथ पूजा समिति के सदस्य नाचते-गाते मां के जयकारे के साथ विभिन्न इलाकों से विसर्जन शोभा यात्रा में शामिल हुए। शोभा यात्रा के पहले प्रशासन की ओर से पूजा समितियों को वाहन उपलब्ध कराये गये थे। इसमें सुबह से ही पूजा समितियों की ओर से प्रतिमाताओं को वाहनों पर लोड करने का काम किया जा रहा था। शोभा यात्रा में रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक ललित नारायण ओझा, मुनचुन राय, अशोक चौधरी, जालान, हेम सिंह, प्रदीप राजगड़िया समेत अन्य सदस्य शामिल थे। इससे पहले शुक्रवार को ही दुर्गाबाड़ी, देशप्रिय क्लब, महावीर चौक स्थित दुर्गा मंदिर ट्रस्ट, चंद्रवंशी दुर्गापूजा समिति सहित कई अन्य पूजा समितियों की ओर से मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।शुक्रवार की सुबह 11.40 बजे घट का अविसर्जन किया गया और संध्या में मां को कंधे पर विदाई दी गई। आज अन्य बचे पंडालों का विसर्जन जुलूस निकाला गया और बचे हुए पूजा पंडालों का विसर्जन जुलूस निकाला गया है। विसर्जन को लेकर रांची पुलिस ने पुख्ता इन्तेजाम किए हैं। जुलूस को लेकर विभिन्न इलाकों में सुरक्षा बालों की तैनाती की गई है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विसर्जन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.