City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड में दशहरा धूमधाम से मनाया जा रहा है, प्रशासन मुस्तैद

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची : झारखंड में दशहरा धूमधाम से मनाया जा रहा है। राज्य के विभिन्न जिलों में दशहरा को लेकर दुर्गा माता का पंडाल बनाए गए हैं। जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। लोग पूजा पंडाल में पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। शारदीय नवरात्र की नवमी के दिन यानी गुरुवार को राजधानी रांची के विभिन्न पंडालों में हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और माता के जयकारे भी लगाए। इधर, जिला प्रशासन ने रांची शहर के विभिन्न पूजा-पंडालों में सैकड़ों की संख्या में जिला पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। दुर्गा पूजा के दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना घटे, इसके लिए पुलिस-प्रशासन सुस्त और दुरुस्त है। रांची एसएसपी अनीश गुप्ता, सिटी एसपी अमन कुमार, एसडीओ गरिमा सिंह सहित कई अधिकारी लगातार विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक पूरे झारखंड के सभी जिलों में पूजा पंडालों में काफी संख्या में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। इस दौरान सभी जगह धूमधाम से और हर्षोल्लास के साथ दशहरा मनाया जा रहा है। इस दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.