सिटी पोस्ट लाइव : साइबर क्राइम डीएसपी सुमित प्रसाद के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर संदिग्ध ठिकानों पर बुधवार रात छापेमारी कर छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी एटीएम क्लोनिंग कर रुपए निकालते थे। इनके द्वारा अभी तक करोड़ों रुपए की अवैध निकासी की जा चुकी है। इस संबंध में साइबर क्राइम डीएसपी सुमित प्रसाद ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।
साइबर क्राइम एसपी को मिली थी गुप्त सूचना : पुलिस अधीक्षक (साइबर क्राइम) सुनील भास्कर को गुप्त सूचना मिली थी कि इनदिनों एटीएम क्लोनिंग करने वाले तथा एटीएम बदलकर अवैध रूप से पैसा निकासी करने वालों का गैंग हजारीबाग और रांची के आसपास सक्रिय है। ये सभी धोखाधड़ी कर आम नागरिकों को शिकार बना रहे हैं। इसके बाद कार्रवाई के लिए साइबर क्राइम डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।
बिहार, ओडिसा में भी फैला था जाल : प्रेस वार्ता के दौरान सुमित प्रसाद ने बताया कि पकड़े गए अपराधी बिहार, ओडिसा के विभिन्न जिलों में एटीएम कार्ड क्लोनिंग तथा एटीएम कार्ड की बदली कर, एटीएम स्कमिंग डिवाइस तथा क्लोनर खरीद कर विभिन्न राज्यों में सप्लाई भी करते थे। पकड़े गए अपराधियों में से कुछ साइबर क्राइम के आरोप में जेल भी जा चुके हैं। इनके द्वारा करोड़ों रुपए की अवैध निकासी की जा चुकी है।
इन्हें किया गया गिरफ्तार :
फुलेश सिंह, निवासी- इटखोरी, चतरा।
राजन कुमार, निवासी- फतेहपुर, गया।
मनीष कुमार, निवासी- इमलीकोटी, हजारीबाग।
रत्नेश मिश्रा, निवासी- मुफसील, गया।
नीरज कुमार, निवासी- बारीचटी, गया।
अमन चंद्रा उर्फ सूरज सिंह, निवासी- यशवंत नगर, हजारीबाग।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से बरामद सामानों की सूची
- कार्ड क्लोनिंग मशीन- 01
- लैपटॉप- 01 (क्लोनर सॉफ्टवेयर के साथ)
- मोबाइल- 09
- ब्लैंक एटीएम कार्ड- 13
- बदला हुआ एटीएम कार्ड- 47
- एटीएम कार्ड स्कीमर- 02
- एटीएम कार्ड क्लोनर/राइटर- 01 (सॉफ्टवेयर के साथ)
- दो फोरव्हीलर- स्वीफ्ट और टोयोटा कोरोला।
- नगद- 21 हजार।
Comments are closed.