City Post Live
NEWS 24x7

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रांची स्थित मोहराबादी मैदान में रावण दहन किए

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को रांची के मोहराबादी मैदान में रावण दहन कर प्रभु श्री राम से राज्य की खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की। मौके पैर डीजीपी डीके पांडेय, सीपी सिंह,आशा लकरा उपस्थित थे।राजधानी रांची के मोरहबादी मैदान मे मुख्य मंत्री रघुवर दास ने रावण दहन किया। इसके साथ साथ कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले को भी जलाया गया। रावण दहन से पहले और रावण दहन के बाद जबदस्त अतिसबाजी भी की गयी। रावण दहन को देखने के लिए रांची के आस पास के इलाके से हजारों की संख्या मे जुटे थे। मुख्य मंत्री रघुवर दास ने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए अपने अंदर के रावण को मारना आज की जरूरत है।

सीएम ने ट्वीट में लिखा है कि दशहरा और विजयदशमी पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। रांची के मोहराबादी मैदान में रावण दहन कर प्रभु श्री राम से राज्य की खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की। आज के दिन प्रण लें कि हम सत्य और न्याय के मार्ग पर चलेंगे। विजयदशमी के शुभ अवसर पर यह संकल्प लें कि क्रोध, अहंकार, गंदगी, भ्रष्टाचार और गरीबी रूपी रावण का दहन करेंगे।देश और समाज को तोड़ने वाली शक्तियों को हराकर एक समरस समाज का निर्माण करेंगे। न्यू इंडिया और न्यू झारखंड बनाने में अपना योगदान देंगे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.