City Post Live
NEWS 24x7

जागरूकता अभियान: बच्चों ने निकाली रैली, कहा- हड़िया-दारू हमें अनाथ बना रहे

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

जागरूकता अभियान: बच्चों ने निकाली रैली, कहा- हड़िया-दारू हमें अनाथ बना रहे

सिटी पोस्ट लाइव : राजधानी के हातमा बस्ती में पिछले सप्ताह जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही हातमा बस्ती में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को बस्ती के बच्चों ने लोगों को जागरूक करने के लिए अनूठी पहल की। बच्चों ने पूरे बस्ती में जागरूकता रैली निकाली।

शराबबंदी की गुहार लगाई गई

हाथों में तख्तियां लेकर चलते बच्चों ने लोगों को संदेश दिया कि हड़िया-दारू हमें अनाथ बना रहे हैं। इसलिए अब शराब बंद कर दो। सरकार से भी शराबबंदी की गुहार लगाई गई। बस्ती के लोगों से न शराब बनाने और न पीने की अपील की गई। पूरे बस्ती के महिला और पुरुष बच्चों की इस पहल से इतने प्रभावित हुए कि वह भी जागरूकता रैली में शामिल हो गए।

महिलाओं ने शराब के खिलाफ अभियान छेड़ा

बस्ती में अब शराब की बिक्री करने पर रोक लगाने का प्रण लिया गया। साथ ही कई लोगों ने शराब नहीं पीने का वादा बच्चों से किया। मालूम हो कि हातमा बस्ती में सात परिवार के सदस्य जहरीली शराब के शिकार हो गए थे। इसके बाद से महिलाओं ने शराब के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.