City Post Live
NEWS 24x7

आकाशवाणी रांची से अब दिन में तीन बार होगा प्रादेशिक समाचार का प्रसारण : अमित खरे

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

आकाशवाणी रांची से अब दिन में तीन बार होगा प्रादेशिक समाचार का प्रसारण : अमित खरे

सिटी पोस्ट लाइव : केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव अमित खरे ने कहा कि आकाशवाणी रांची अब तीन बार प्रादेशिक समाचार का प्रसारण करेगी। खरे ने मंगलवार को यहां कहा कि आकाशवाणी रांची से पहले सुबह साढे आठ बजे 10 मिनट के लिए और शाम सात बजे भी 10 मिनट के लिए प्रादेशिक समाचार का प्रसारण होता रहा है। लेकिन अब दिन के एक बजकर 10 मिनट से एक बजकर 20 मिनट तक प्रादेशिक समाचार का प्रसारण जल्द शुरू होगा। खरे ने कहा कि दूरदर्शन रांची कैंप अब साढ़े सात बजे से आठ बजे तक प्रादेशिक समाचार का प्रसारण करेगी। उन्होंने बताया कि पहले दूरदर्शन के प्रादेशिक समाचार के शाम के प्रसारण की अवधि केवल 15 मिनट होती थी लेकिन अब इसके प्रसारण की अवधि बढ़ाकर 30 मिनट करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि बढ़ी हुई अवधि में दूरदर्शन केंद्र रांची अपना प्रसारण शीघ्र शुरू कर देगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि संथाल परगना के साहेबगंज या पाकुड़ में 10 या 20 किलोवाट का ट्रांसमीटर लगाने का प्रस्ताव आया है, जिसपर विचार किया जायेगा। इस शक्तिशाली ट्रांसमीटर के लगने से इन इलाकों में आकाशवाणी का प्रसारण बेहतर ढग से सुना जा सकेगा।

खरे ने यह भी कहा कि भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव गोवा में 20 से 28 नवम्बर तक आयोजित हो रहा है, जिसमें झारखंड पार्टनर स्टेट बना है। इससे झारखंड के कलाकारों को उभरने में काफी मदद मिलेगी। झारखंड को भी पर्यटन में लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि दो इंडियन पनोरमा फिल्म फेस्टिवल का आयोजन अगले वर्ष जनवरी में होना है और झारखंड में भी इसके तहत फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होगा तथा इसमें झारखंड सरकार जो भी फिल्म मंगाना चाहेगी उसमें केंद्र सरकार पूरी मदद करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजना रेडियों और दूरदर्शन से बेहतर तरीके से आम लोगों तक पहुंचे तथा इसको लेकर जनता का फीडबैक प्राप्त हो, इसका तारतम्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धनबाद में एफएम रेडियो स्टेशन का मकान बनकर तैयार हो गया है और उसे जल्द चालू कराया जायेगा। इससे पहले खरे ने दूरदर्शन कार्यालय में मंत्रालय की विभिन्न ईकाइयों दूरदर्शन, ऑल इंडिया रेडियो, लोक संपर्क एवं संचार ब्यूरो तथा पत्र सूचना कार्यालय के अधिकारियों के साथ आज दूसरे दिन भी बैठक की। इसके बाद आकाशवाणी केंद्र रांची का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.