City Post Live
NEWS 24x7

जच्चा व बच्चा की मौत के बाद परिजनों ने जमकर किया हंगामा

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

जच्चा व बच्चा की मौत के बाद परिजनों ने जमकर किया हंगामा

सिटी पोस्ट लाइव, कोडरमा :  तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत कामेश्वरी नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान जच्चा व बच्चा की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। घटना बुधवार अपराहन 2 बजे की है। 30 वर्षीय मृतका देवंती देवी के ससुर तालो पासवान ने बताया कि बुधवार की सुबह 4 बजे सामान्य प्रसव से पुत्री हुई थी। प्रसव पूर्व जांच में उसके पेट में जुड़वा बच्चा होने की जानकारी मिली थी। दूसरे बच्चे के प्रसव में परेशानी होने पर तत्काल सुबह 6 बजे उसे कामेश्वरी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि भर्ती करने के एक घंटा बाद ऑपरेशन के लिए ले जाया गया। जहां डॉक्टर प्रीति रानी तारा ने मरीज को बेहोश कर ऑपरेशन किया। करीब 10 बजे डॉक्टर ने कहा कि मरीज को अब तक होश नहीं आया है। इसके बाद  वो नर्सीग होम से निकल कर चली गई और फिर दोबारा वापस नहीं आई। परिजनों को जब शक हुआ तो वे अंदर पहुंचे जहां जच्चा और बच्चा दोनों मृत मिले। जच्चा-बच्चा की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। उधर, घटना की सूचना पाकर तिलैया पुलिस माैके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। हालांकि पीड़ित पक्ष की ओर से देर शाम तक थाने मंे इस मामले में कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई थी।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.