City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड में कोरोना के 892 नए केस, 2719 हुए स्वस्थ, पांच की मौत

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

रांची : झारखंड में कोरोना की रफ्तार में कुछ कमी आयी है। लेकिन कोरोना लगातार कहर बरपा रहा है। कोरोना की वजह से राज्य में लगातार मौत का सिलसिला जारी है। राज्य में कोरोना से पांच लोगों की मौत हुई है। मृतकों में पूर्वी सिंहभूम( जमशेदपुर )से तीन, धनबाद से एक और गुमला से एक मरीज शामिल हैं। हालांकि राज्य में राहत की बात है कि संक्रमित लोगों से ज्यादा स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या है।

शुक्रवार को बताया गया कि राज्य में कोरोना से 2719 लोग स्वस्थ हुए है। इसके विपरीत शुक्रवार को सुबह तक राज्य में कोरोना के 892 नए केस मिले हैं।

राज्य में कोरोना के सक्रिय 12076 मामले में सबसे अधिक 6055 राजधानी रांची में सक्रिय है। जिले में कुल 111135 पॉजिटिव केस है। जबकि जिले में कुल 103477 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है। राज्य में सबसे अधिक कोरोना के 248 नए केस पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) जिले में मिले हैं ।

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 108, बोकारो से 17, चतरा से आठ, देवघर से 51, धनबाद से 12, दुमका से 105, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) से 248,गढ़वा से आठ, गिरिडीह से दो, गोड्डा से 32, गुमला से 18 , हजारीबाग से सात, कोडरमा से 34, लातेहार से चार, लोहरदगा से तीन, पाकुड़ से चार, पलामू से आठ, रामगढ़ से चार, साहेबगंज से 24, सरायकेला से चार, सिमडेगा से 127 और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 64 मरीज मिले है।

झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 95.91 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.24 प्रतिशत है।

राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 425229 गया हैं। जबकि राज्य में कुल 19201222 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 12076 सक्रिय केस हैं। जबकि राज्य में कोरोना के 407862 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5291 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.