City Post Live
NEWS 24x7

लोक शिकायत अधिनियम की दी गई जानकारी

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

#citypostlive बेनीपुर : बेनीपुर कर्पूरी सभा भवन में शनिवार के दिन बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत प्रखंड प्रमुख मनोज मिश्र की अध्यक्षता में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजीव रंजन प्रसाद ने प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने खासकर सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओ एवं प्रशासनिक कार्य में व्यवधान में को त्वरित निदान की जानकारी दिया और अपने क्षेत्र के नागरिकों के बीच प्रचार प्रसार करने की आग्रह की। वहीं अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सुबोध कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि छोटे-छोटे विवाद लोक शिकायत निवारण केन्द्र से निवारण होने से सिविल कोर्ट का बोझ भी कम होगा। लोगों का समस्या सुलझाने में अधिक समय एवं धन की भी बर्बाद नही होती। अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार झा ने भी लोकशिकायत निवारण अधिनियम 2016 के फायदे को लेकर जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया। उप प्रमुख प्रेम कुमार झा, मुखिया ब्रज किशोर यादव, मनोज कुमार झा, प्रेम कुमार झा, जोगी सहनी, अमित कुमार झा बिटू आदि दर्जनों जनप्रतिनिधि शामिल थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.