दरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में चल रहे पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय ओवर आॅल चैम्पियन रहा। अधिकृत रूप से दी गई जानकारी के अनुसार 55 अंक पाकर बनारस हिन्दू विंश्वविद्यालय ओवर आॅल चैम्पियन रहा। वहीं 42 अंक प्राप्त कर गुवाहाटी विंश्वविद्यालय रनर रहा। इसके अलावा 33 अंक पाकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय, झारखण्ड को सेकण्ड रनर घोषित किया गया। इसके अलावा म्युजिक में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, डांस में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, लिटररी में कॉटन विंश्वविद्यालय, फाईन आर्ट्स में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय और थियेटर में केन्द्रीय विश्वविद्यालय झारखण्ड ने बाजी मारी।
Comments are closed.