City Post Live
NEWS 24x7

बीजेपी का 42वॉ स्थापना दिवस, बुलडोजर के साथ निकाली गयी प्रभात फेरी .

BJP STHAPANA.....

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट LIVE- 6 अप्रैल 1980 को अस्तित्व में आयी बीजेपी ने एक लंबा सफर तय कर लिया है। बीजेपी आज 42 वॉ स्थापना दिवस मना रही है। पार्टी की तरफ से कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। गाजियाबाद में भाजपा का स्थापना दिवस बुधवार सवेरे से धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह सभी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर भाजपा के झंडे लगाए। पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण हुआ। इसके बाद शहर के विभिन्न इलाकों में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में शामिल हुआ बुलडोजर आकर्षण का केंद्र रहा।

 

Prabhat Pheri taken out with bulldozer, party flags planted from house to  house | बुलडोजर के साथ निकाली प्रभात फेरी, घर-घर लगाए गए पार्टी के झंडे -  Dainik Bhaskar

पदाधिकारियों ने कहा कि यह अच्छे लोगों के लिए यह बुलडोजर विकास का प्रतीक है और बुरे लोगों के लिए विनाश का प्रतीक है। प्रभात फेरी के दौरान कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए। उनके हाथों में केंद्र-प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों वाली तख्तियां थीं, जिनके माध्यम से वह लोगों में जागरुकता फैला रहे थे। प्रभात फेरी के बाद कार्यकर्ताओं ने अनेक स्थानों पर इकट्ठा होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑनलाइन संबोधन सुना। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया पार्टी स्थापना दिवस पर कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। स्थापना दिवस पर लोगों ने अपने घरों पर भाजपा का झंडा लगाया है। महानगर के 20 मंडलों में पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। भाजपा के क्षेत्रीय संयोजक तरुण शर्मा ने कहां आज भाजपा के 42 वर्ष समाज सेवा में पूरे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि बुलडोजर हमारा सिंबल है जो दिखाता है कि हम सुशासन के प्रति कितने सजग हैं।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.