#citypostlive दरभंगा : उत्तरी बिहार उद्यान समिति, दरभंगा द्वारा आयोजित 27वीं पुष्प प्रदर्शनी में निर्णायक मंडल के द्वारा प्रत्येक ग्रुप में उत्कृष्ट पौधों का निर्णय किया गया। जिसमें पत्तेदार पौधों में फूलों के राजा नवीन बैरोलिया के पौधे को दिया गया। गमलो में लगाये गए फूलो के पौधों में फूलो की रानी गुलदाउदी के पौधों में मुन्ना सिंह को दिया गया। वहीं पौधों के राजकुमार कैक्टस के पौधों में बिनोद कुमार पंसारी को दिया गया। वहीं फूलो की राजकुमारी टेबल डेकोरेशन में अवनि प्रकाश को दिया गया। निर्णायक मंडल में दिल्ली से पधारे डॉ. अनिल भल्ला, डॉ. राजेन्द्र केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से पधारे डॉ. उदित प्रकाश, डॉ. आशीष पांडा, डॉ. निहारिका कंठ, समस्तीपुर से पधारे डॉ. डी.के मिश्रा, एमआरएम कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. विद्यानाथ झा, मिल्लत कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मो. रहमतुल्ला, दूरस्थ शिक्षा के निर्देशक डॉ. सरदार अरविंद सिंह, डॉ. जयशंकर प्रसाद, डॉ. अनिल बिहारी वर्मा सभी शामिल थे।
Read Also
Comments are closed.