#citypostlive लहेरियासराय : डकैतों ने गृह स्वामी समेत परिवार के अन्य लोगों को बंधक बनाते हुए करीब 6 लाख 50 हजार के जेवरात के साथ कई कीमती सामान साथ लेते चले गए। इस संबंध में बताया जाता है कि अशोक पेपर मिल थाना के पिपरोलिया गांव में बैद्यनाथ चौधरी के घर में बीती रात करीब 1 बजे 6 से 8 की संख्या में डकैतों ने धावा बोला सभी अपने मुंह पर पट्टी बांधे हुए थे। सबसे पहले उन्होंने गृह स्वामी को अपने कब्जे में किया। इसके बाद घर के अन्य सदस्यों को भी छुरा रोड वह हथियार के बल पर बंधक बना लिया। उन्होंने आलमीरा और ट्रंक को जबरदस्ती खुलवा कर उसमें रखे करीब साढे 6 लाख के जेवरात और कई कीमती सामान अपने साथ लेते गए। इस संबंध में गृह स्वामी बैद्यनाथ चौधरी ने अशोक पेपर मिल थाने में मामला दर्ज किया है। खबर लिखे जाने तक किसी भी डकैत की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Read Also
Comments are closed.