#citypostlive लहेरियासराय : दरभंगा एक बार फिर से गोलियों की आवाज से थर्रा उठा। गुरुवार की शाम लहेरियासराय थाना क्षेत्र के अल्लपट्टी स्थित एक पान की दुकान के पास गोली चालन से शाहगंज का रहने वाला स्व. राजेंद्र झा का 25 वर्षीय पुत्र रोहित झा को बाइक सवार अपराधियों ने घेरकर ताबड़-तोड़ गोली मार दी। जिसमें दो गोली रोहित के पेट और छाती के बीच में लगी। उसे गंभीर हालत में पारस अस्पताल में ले जाया गया। जहां से डाक्टरों ने उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया। इस संबंध में घायल रोहित की मां ने बताया कि आज शाम और इससे पहले भी लगातार आस-पास के रहने वाले विकास, राघव और रौशन उसके यहां घर के पास दारू व गांजा पिया करते थे। जिसे वह बराबर मना करती थी। आज भी जब यह लोग नशा का सेवन कर रहे थे। इसी बीच उसने मना किया और उसके लड़के ने भी उन लोगों को नशा-पान करने से रोका। जिसकी वजह से इन तीनों ने उसे अल्लपट्टी के पास घेर कर गोली मार दी। इस संबंध में सदर डीएसपी अनोज कुमार ने बताया कि सभी अपराधियों की पहचान हो गई है और उसके धर-पकड़ के लिए छापामारी की जा रही है।
Read Also
Comments are closed.