#citypostlive दरभंगा : ट्रिपल मर्डर के आरोपी कुख्यात रणधीर यादव को पुलिस ने अल्लपट्टी चौक से गिरफ्तार कर लिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक गरिमा मलिक के मुताबिक बस स्टैण्ड के निकट ट्रिपल मर्डर में बहादुरपुर थाना के वासुदेवपुर निवासी रणधीर यादव अभियुक्त है। इसके गिरफ्तारी के लिए पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की टीम बनाई गई थी और गुप्त सूचना मिलने के बाद यह गिरफ्तारी संभव हो सकी है। वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तारी करने वाली टीम के सभी सदस्यों को पुरस्कृत करने की कारवाई की जा रही है। इस कुख्यात को गिरफ्तार करने में सोनकी सहायक थाना के प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक धर्मपाल, दरभंगा पुलिस बल के सिपाही रामबाबू राय और राजीव रंजन शामिल थे। उन्होंने बताया कि कुख्यात का अपराधिक इतिहास रहा है। इसके विरूद्ध सदर थाना में कांड संख्या 78/2018, 80/2018 बहादुरपुर थाना में 492/217, कांड संख्या 107/2018, कांड सख्या 251/212, कांड संख्या 281/211, कांड संख्या 34/2010 और केवटी थाना में कांड संख्या 1/2009 दर्ज है। इसके पास से एक मोबाइल भी बरामद हुआ है।
Read Also
Comments are closed.