City Post Live
NEWS 24x7

अनोखी शादी के गवाह बने कैदी और जेलर, जेल परिसर के अन्दर हुआ विवाह

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव : आज कल जहाँ देखो वहीँ शादी की शहनाई गूँज रही है| वैसे मंदिरों और घरों में हो रहे शादियाँ तो आपने बहुत देखी होगी लेकिन जेल परिसर में शादी शायद ही आपने कहीं देखा या सुना होगा| जमुई में जेल के अंदर बंद एक कैदी कि शादी सोमवार को जेल परिसर में हुई और इसके गवाह बने जेल के कैदी और जेल कार्यालय के कर्मचारी| जेल के अंदर बंद कैदी व्यास पांडेय यौन शोषण के आरोप में जेल में बंद है जिसकी शादी कोर्ट के आदेश पर सोमवार को उसी लड़की से की गये जिसकी योन शोषण के आरोप में वह सजा काट रहा है|

 

 

जमुई जिले के गिद्धौर थाना में दर्ज मामले के बाद  4 सितंबर 2017 को व्यास पांडेय गिरफ्तार कर लिया गया था जिसके बाद से व्यास जेल में बंद था| दरअसल गिद्धौर प्रखंड के गुगुलडीह का रहने वाला व्यास पांडेय और गेनाडीह की निभा कुमारी एक दूसरे को प्यार करते थे, लेकिन लड़की और लड़के वालों के यह रिश्ता पसंद नहीं था जिसके बाद लड़की वालों ने लड़के पर झूठा आरोप लगा व्यास को जेल भिजवा दिया था| लेकिन लेकिन कुछ दिनों बाद व्यास और निभा ने एक दूसरे को प्यार करने की बात कहते हुए न्यायालय से गुहार लगाई जिसके बाद कोर्ट ने दोनों की शादी करवाने का निर्देश दिया| शादी के बाद कैदी व्यास पांडेय ने कहा कि हमलोग अपनी मर्जी से शादी कर रहे हैं. इसमे किसी का कोई दबाव नहीं है. अब दोनों मिलकर जिंदगी साथ-साथ गुजारना चाहते हैं. व्यास पांडेय के अनुसार यह शादी अंतर्जातीय है लिहाजा उनके घर वाले शादी में शामिल नहीं हुए लेकिन वो उन्हें भविष्य में मना लेंगे|

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.