City Post Live
NEWS 24x7

बादशाह को टक्कर देकर पवन सिंह अपने प्रतिद्वंद्वियों को दे दी चेतावनी

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव : भोजपुरी सुपरस्टार गायक पवन सिंह  का हालिया रिलीज होली सॉन्ग ‘लहंगवा लस लस करता’ ने रिकॉर्ड बनाते हुए एक दिन में 12 मिलियन के आंकड़े को पार कर लिया है, जो बॉलीवुड के मशहूर रैपर बादशाह के गाने को जोरदार टक्कर दे रहा है। बादशाह के गाने को एक दिन में 13 मिलियन व्‍यूज मिले हैं।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी से रिलीज पावर स्टार पवन सिंह का पहला होली गीत ‘लहँगवा लस-लस करता  ने रिलीज होने के मात्र 3 घंटे में ही 2 मिलियन व्यूज, 6 घंटे में 4 मिलियन व्यूज और 8 घंटे में 6 मिलियन व्यूज, 14 घन्टे में 9 मिलियन व्यूज और 20 घंटे में 12 मिलियन व्‍यूज यूट्यूब पर पार कर लिया था। इस गाने में सुपरस्टार पवन सिंह के अलावा नीलम गिरी हैं। दोनों की जोड़ी को भोजपुरिया दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

लिंक : https://youtu.be/xY9_55sFFKc

वहीं, पवन सिंह ने अपने इस गाने के सक्‍सेस के बाद अपने विरोधियों को करारा जवाब दिया और अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर  कहा कि बराबरी होगी तो हम भी दुश्मनी निभाएंगे। उन्‍होंने कहा कि जो हम तक पहुँच नही सकते वो हमको क्या गिराएंगे / हमारे दुश्मनो से कहो अपना कद ऊँचा करें / बराबरी होगी तो हम भी दुश्मनी निभाएंगे / हर हर महादेव।

आपको बता दें कि पवन सिंह का जलवा इन दिनों सर चढ़कर बोल रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनकी अपकमिंग फिल्‍म ‘मेरा भारत महान’ का ऑडियो – वीडियो सेटेलाइट राइट 1 करोड़ 51 लाख में बिका है, जो भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री सबसे अधिक है। और अब यह गाना ‘लहंगवा लस लस करता’ ने भी रिकॉर्ड कायम कर दिया है। अब तक किसी भी भोजपुरी  गाने को एक दिन में 12 मिलियन व्‍यूज नहीं मिले हैं।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.