City Post Live
NEWS 24x7

वायरल वीडियो : क्या हुआ जब धोनी से बेटी जीवा ने पूछा सवाल-‘ए महेन्द्र सिंह धोनी कईसन बा’

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

वायरल वीडियो : क्या हुआ जब धोनी से बेटी जीवा ने पूछा सवाल-‘ए महेन्द्र सिंह धोनी कईसन बा’

सिटी पोस्ट लाइव : क्रिकेट के मैदान पर अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी, विकेट की पीछे अपनी फुर्ती और अपनी चतुरता से विपक्षी टीम को चित करने वाले इंडियन टीम के कैप्टन कूल कहे जाने वाले महेन्द्र सिंह धोनी को इस बार उनकी बेटी जीवा ने एक सवाल पूछकर बोल्ड कर दिया। दरअसल महेन्द्र सिंह धोनी और उनकी बेटी जीवा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है जिसमें बेटी जीवा धोनी से भोजपुरी में पूछ रही है-‘ए महेन्द्र सिंह धोनी कईसन बा’। बेटी की मासूम आवाज और भोजपुरी की मिठास से लबरेज सवाल का जवाब भी महेन्द्र सिंह धोनी देते हैं।

इंस्टाग्राम पर धोनी ने बेटी जीवा संग एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी बिस्तर पर लेटे हुए हैं और उनकी बेटी जीवा उनसे भोजपुरी में सवाल करती है, ‘ऐ महेंद्र सिंह धोनी कैसन बा? इस सवाल के जवाब में धोनी कहते हैं ठीके बा. इसके बाद धोनी और जीवा तमिल में बात करते हैं.किक्रेट स्टार धोनी की मातृभाषा भोजपुरी है. वहीं, जीवा पर भी इसका असर देखने को मिला रहा है. धोनी के प्रशंसक इसे जमकर शेयर कर रहे हैं. इससे पहले धोनी ने जीवा का एक वीडियो पोस्ट किया था. इसमें वह उन्हें गाजर खिलाते नजर आ रही थी. वैसे पापा की लाडली जीवा के वीडियोज अक्सर वायरल होते रहते हैं।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.