City Post Live
NEWS 24x7

केंद्र और राज्य सरकारों के प्रयास से कोल्हान विकास की मुख्यधारा से जुड़ गयाः शाहदेव

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

केंद्र और राज्य सरकारों के प्रयास से कोल्हान विकास की मुख्यधारा से जुड़ गयाः शाहदेव

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कोल्हान क्षेत्र के अंतर्गत जमशेदपुर और सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का विवरण पेश किया। प्रतुल रविवार को प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पिछले 5 वर्षों में 1600 करोड़ रुपयों की लागत से 832 किलोमीटर सड़क का निर्माण क्षेत्र में हुआ है। जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में 1215 करोड़ की लागत से एनएच 33 में महुलिया – बहरागोरा मार्ग के 121 किलोमीटर का सुदृढ़ीकरण कार्य चल रहा है। पश्चिम सिंहभूम में एनएच 75 पर हाट गम्हरिया – जैतगढ़ की मरमत और चौड़ीकरण कार्य 146 करोड़ रुपयों की लागत से चल रहा है। उन्होंने कहा कि मार्च 2019 से 18 महीने का लक्ष्य रखकर टाटा-रांची हाईवे को पूरा कर लिया जाएगा। एक ओर चाईबासा में 300 बेड के हॉस्पिटल व मेडिकल कॉलेज का निर्माण जारी है, वहीं टाटा के एमजीएम में 500 बेड के हॉस्पिटल का निर्माण भी जारी है। दोनों लोकसभा क्षेत्रों में 2200 युवाओं को कौशल विकास के अंतर्गत रोजगार दिये जा चुके हैं। कोल्हान में ग्रामीण जलापूर्ति योजना के अंतर्गत 8 ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं की शुरुआत कर घरों में पेयजल पहुंचाये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सिर्फ जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र के 16,589 परिवारों को अपना घर मिला है। बाबासाहेब योजना के अंतर्गत 299 परिवारों को, बिरसा आवास योजना के अंतर्गत 543 परिवारों को और इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत 14,455 परिवारों को आवास उपलब्ध कराये गये। सिर्फ जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 5 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 29 उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण जारी है। सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 9,611 लोगों, बाबासाहेब योजना के अंतर्गत 288 लोगों, इंदिरा आवास के अंतर्गत 14,027 लोगों और बिरसा आवास योजना के अंतर्गत 526 लोगों को आवास मुहैया कराये गये हैं। कोल्हान क्षेत्र के इन दोनों लोकसभा क्षेत्रों में सखी मंडल के अंतर्गत 3:5 लाख बहनों को स्वरोजगार से जोड़कर स्वावलम्बी बनाया गया। आज की प्रेस वार्ता में प्रदेश लोकसभा मीडिया कमेटी के सदस्य एवं पूर्व प्रदेश प्रवक्ता प्रेम मित्तल भी उपस्थित थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.