City Post Live
NEWS 24x7

CM ने मखदुम कुंड का किया परिभ्रमण, चादरपोशी कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नालंदा जिलान्तर्गत राजगीर स्थित मखदुम कुंड का परिभ्रमण किया और चादरपोशी कर राज्य की सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की। मौलाना मो0 अकील अख्तर एवं मो0 वकील अख्तर ने मुख्यमंत्री का स्वागत साफा बांधकर और अंगवस्त्र भेंटकर किया। परिभ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने परिसर में कराए जा रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया और तेजी से निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। परिभ्रमण के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी जानते हैं कि मखदुम कुंड की स्थिति को और बेहतर करने के लिए यहां की बिल्डिंग के कुछ हिस्सों का पुनर्निर्माण कराया गया था और कुछ हिस्से जो बचे हुए थे, उसका पुनर्निर्माण कराया जा रहा है।

इसी का जायजा लेने हम यहां आए हैं। हमारी इच्छा है कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य को पूर्ण कर लिया जाए। यह ऐतिहासिक स्थल है, यह मखदुम साहब का स्थल है। यहां मखदुम साहब ऊपर में ध्यान भी लगाते थे। यहीं उनको ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। मखदुम साहब ने जितनी बातंे कहीं हैं वह बहुत कम लोगों को ही जानकारी दी गई है कि क्या-क्या करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा भी इस स्थल से पुराना लगाव है। यहां प्रसिद्ध मखदुम कुंड भी है। यहां हम भी अक्सर आया करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने खुद मखदुम कुंड में पहले स्नान भी किया है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.