City Post Live
NEWS 24x7

एनडीए को हराकर बिहार में महागठबंधन की मजबूत सरकार बनाना है वीआइपी पार्टी का लक्ष्य

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव : विकासशील इंसान पार्टी के युवा नेता संतोष सहनी ने आज महागठबंधन को एकजुट बताते हुए बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को हराने की बात कही है। उन्होंने आज पटना में कहा कि वीआईपी पार्टी विधानसभा चुनाव में अपनी भूमिका को लेकर पूरी तरह स्पष्ट है। हमारे लिए सीट से ज्यादा मायने रखता है बिहार में महागठबंधन की मजबूत सरकार बनाना। ये बात पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी भी कह चुके हैं। हम महागठबंधन के सिपाही हैं। महागठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव में उतरेगी । बिहार में नई प्रगतिशील सरकार बनायेगी।

उन्होंने कहा कि आज बिहार की बदहाली किसी से छुपी नहीं है। जिस बात के वादे कर एनडीए सरकार सत्ता में आई थी, उसी वादे को भुलाकर उन्होंने बिहार की जनता को छलने का काम किया है। राज्य में बेरोजगारी चरम पर है। क्राइम का ग्राफ दिन ब दिन बढ़ रहा है। भ्रष्टाचार बेतहाशा है। महिला सुरक्षित नहीं है। अफसरशाही ने आम जन को परेशान कर रखा है। अस्पताल हो या शिक्षण संस्थान, सब पतन के करीब है। घोटालों की पूरी लिस्ट है। बिहार अब ये सब नहीं चाहता है, इसलिए बिहार की उम्मीद महागठबंधन से है। हम जनता के भरोसे का विश्वासघात नहीं करेंगे और महागठबंधन का ही सरकार बिहार में बने, इसलिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.