City Post Live
NEWS 24x7

केंद्रीय बजट आत्म निर्भर भारत का बजट है: अर्जुन मुंडा

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि केंद्रीय बजट 2021..22 आत्म निर्भर भारत का बजट है।यह बजट योजना बद्ध संकल्पों का दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि इसमें गांव,गरीब,किसान ,महिला,युवा,बुजुर्ग,कारोबारी शामिल हैं। इस बजट में बुनियादी ढांचा का विकास, सड़क, परिवहन,रक्षा से सुरक्षा सहित भारत के अर्थ शक्ति बनने का सुदृढ़ आधार है।यह बजट सभी का और सभी केलिये है।

उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण और महिला सशसक्तिकरण की दिशा में अबतक देश मे 8करोड़ महिलाएं उज्जवला योजना से लाभान्वित हुई है ।जिसमे 1करोड़ अतिरिक्त नए लाभार्थियों को जोड़ने का प्रस्ताव किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूरों केलिये शुरू एक देश एक राशन योजना पोर्टल से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधा को सुदृढ़ करने केलिये बजट में 137:की बृद्धि की गई है। टीकाकरण केलिये 35हजार करोड़ का प्रावधान के साथ प्रधानमंत्री आत्म निर्भर भारत स्वास्थ्य योजना केलिये 64,180 करोड़ रुपए प्रस्तावित किये गए है जिससे देश के सामान्य जन को बड़ा लाभ मिलेगा।

अर्जुन मुंडा कहा कि मिशन पोषण 2.0 के तहत 112 महत्वाकांक्षी जिलों को शामिल किया गया है जिसमे झारखंड के भी जिले शामिल हैं। कृषि सुधार एवम किसान कल्याण को बजट में दी गई प्राथमिकता पर बोलते हुए श्री मुंडा ने कहा कि किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य पर बढ़ते हुए किसानों को डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य देने का बजट में प्रावधान है।कृषि ऋण की उपलब्धता को सुगम बनाने केलिये 10ःकी बढ़ोतरी करते हुए इसे 16.5 लाख करोड़ किया गया है। राष्ट्रीय ई बाजार से 1000 मंडियों को जोड़ना,ग्रामीण विकास निधि को बढ़ाकर 40 हजार करोड़ करना एक सार्थक पहल है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.