चुनावी सरगर्मी के बीच झामुमो के दुमका कार्यालय में पसरा है सन्नाटा
Read Also
सिटी पोस्ट लाइव, दुमका: विधानसभा की चुनावी सरगर्मी जहां परवान पर है, वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के उप प्रधान कार्यालय में सन्नाटा पसरा है। दुमका सहित संथाल परगना में पांचवेंं चरण में चुनाव होने है। वहीं झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन एवं कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन दूसरे चरण के प्रत्याशियों के नामों की ही घोषणा करने में उलझे है। हेमंत सोरेन प्रत्याशियों के चयन करने को लेकर भी कार्यकर्ता से अबतक कोई रायशुमारी नहीं की है। सारा चुनावी कार्य रांची प्रधान कार्यालय से झामुमो कर रही है। ऐसे में उपराजधानी का उप प्रधान कार्यालय खानापूर्ति मात्र है। वर्ष 2014 के चुनाव के बाद से पांच सालों में मात्र पांच बार ही हेमंत सोरेन दुमका आये हैं। इन पांच सालों में अबतक जनता के सवालों पर कभी कोई जनआंदोलन खड़ा नहीं किया है। शिबू सोरेन की हार के बाद पार्टी पूरी तरह निष्क्रिय दिख रही है। झामुमो अबतक जिला अध्यक्ष का भी चयन तक नहीं कर सकी है। जिला अध्यक्ष विहीन झामुमो चुनावी तैयारी कैसे करेगी, कार्यकर्ताओं को समझ में नहीं आ रहा है। जिले के चार विधानसभा क्षेत्र सहित संथाल परगना के प्रत्याशियों की सूची पर अंतिम निर्णय नहीं होने से पार्टी के कार्यकर्ताओं में असमंज की स्थिति बनी हुई है। इसके उल्ट सत्ताधारी दल भाजपा पूरी तरह से चुनाव में जुट गई है। प्रत्याशियों के नामों की घोषणा दो दिन पहले ही कर चुकी है। ऐसे में झामुमो का गढ़ माने जाने वाले उपराजधानी सहित संथाल परगना प्रमंडल में अटकलों की बाजर गर्म है। दुमका से हेमंत चुनाव लड़ेंगे या शिबू सोरेन के छोटे बेटे बसंत सोरेन। ग्रामीण स्तर पर भी मतदाताओं में उहापोह की स्थिति बनी हुई है। संताल परगना झामुमो का गढ़ रहा है। इसके बावजूद झामुमो की चुप्पी बहुत कुछ इशारा कर रही है।
Comments are closed.