City Post Live
NEWS 24x7

चुनाव में बूथ स्तरीय कार्यकर्त्ता की भूमिका सबसे अहम: दीपक प्रकाश

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, दुमका: भारतीय जनता पार्टी दुमका विधानसभा उपचुनाव जीतने के लिए बूथों पर अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी है। इस उद्देश्य से भाजपा के  प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने नगर परिषद के क्षेत्र के बूथ कमेटी के अध्यक्ष और सदस्यों के साथ एक बैठक की। दीपक प्रकाश ने बूथ समिति के अध्यक्ष-सदस्यों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि चुनाव में उनकी जो भूमिका होती है, वह प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों से भी ऊपर है। उन्होंने कहा कि संगठन में वे सीधे जनता से संपर्क रहते हैं,  अपने अगल-बगल के लोगों से, अपने वोटर से रोज मिलते हैं। जनता भी आपसे बातें करती है, इसलिए चुनाव में आपकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो जाती है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ कमिटी के अध्यक्ष और सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी सर्वे के अनुसार दुमका उपचुनाव में जनता का विश्वास भाजपा की ओर है, लेकिन हमारी जीत सुनिश्चित तब होगी जब आप अपने अपने बूथों पर मेहनत करेंगे। उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को यह चेतावनी दी कि अपनी स्थिति मजबूत होता देख ओवर कॉन्फिडेंस में नहीं रहना है बल्कि अपनी पकड़ को मतदान पूरी होने तक इसी प्रकार बनाए रखना है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.