City Post Live
NEWS 24x7

भाजपा जिलाध्यक्ष को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म, किसके माथे सजेगा सेहरा

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, खूंटी: जिला भाजपा अध्यक्ष पद को लेकर इन दिनों चर्चाओं का बाजार गर्म है। भाजपा समर्थक अपने-अपने ढंग से जिलाध्यक्ष के संभावितों के नामों की चर्चा कर रहे हैं। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बार भाजपा के जिलाध्यक्ष पद के छह उम्मीदवार अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। इनमें वर्तमान जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश कश्यप, पूर्व नगर अध्यक्ष परमेश्वर प्रसाद, खूंटी मंडल और बीस सूत्री समिति के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संजय साहू, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री आनंद राम और चंद्रशेखर गुप्ता के नामों की चर्चा जोरों पर है।

सूत्रों के अनुसार वर्तमान जिलाध्यक्ष काशनाथ महतो एक बार भी दावेदारी कर रहे हैं। उनके अध्यक्ष रहते भाजपा ने तोरपा और खूंटी विधानसभा चुनाव, एक लोकसभा चुनाव और नगर पंचायत चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को जीत मिली है। काशीनाथ महतो कहते भी हैं कि उन्होंने पंचायत से लेाकसभा चुनाव तक में पार्टी उम्मीदवारों को कार्यकर्ताओं के सहयोग से जीत दिलायी। काशीनाथ समर्थकों का दावा है कि वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश के साथ वर्तमान जिलाध्यक्ष का काफी मधुर संबंध है। इसका लाभ उन्हें मिल सकता है। वैसे ओपी कश्यप के अलावा अन्य दावेदार भी अपनी दावेदारी को काफी मजबूत बता रहे हैं।

गुटबाजी तेज होने के आसार

जिले में भाजपा की अंदरूनी कलह किसी से छिपी नहीं है। भाजपा की यह गुटबाजी पिछले कई वर्षों से यहां व्याप्त है। एक गुट पूर्व सांसद कड़िया मुंडा का समर्थक बताया जाता है, तो दूसरा गुट पूर्व मंत्री और खूंटी के वर्तमान विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा का बताया जाता है। विधायक मुंडा और उनके समर्थक भले ही भाजपा में किसी गुटबाजी से भले इनकार करते हों, पर पूर्व सांसद कड़िया मुंडा कई बार सार्वजनिक मंच से गुटबाजी को लेकर कार्यकर्ताओं को फटकार भी लगा चुके हैं। जानकार बताते हैं कि जिलाध्यक्ष के चुनाव में भी भाजपा में गुटबाजी अपना प्रभाव दिखा सकती है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.