City Post Live
NEWS 24x7

मजदूरों की समस्याओं का समाधान कराना मुख्य उद्देश्य : चंद्रशेखर दूबे

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

मजदूरों की समस्याओं का समाधान कराना मुख्य उद्देश्य : चंद्रशेखर दूबे

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर दूबे उर्फ ददई दूबे ने कहा कि मजदूरों की समस्याओं का समाधान कराना हमारा मुख्य उद्देश्य है। मजदूर चाहे संगठित हों या असंगठित उनके हक और अधिकार के लिए इंटक हमेशा खड़ा रहेगा। ददई दूबे बुधवार को रांची प्रेस क्लब में आयोजित झारखंड प्रदेश महिला इंटक संगठन विस्तार सह कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि झारखंड में जब से महिला इंटक की प्रदेश अध्यक्ष निशा भगत बनी हैं, तब से सभी जिलों में महिला संगठन का विस्तार हुआ है। मैंने उनको छह महीने का समय दिया था। लेकिन उसके पहले ही पूरे संगठन का विस्तार उनके द्वारा कर लिया गया। इससे वह पूरी तरह संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि इंटक की महिला शाखा राज्य की किसी भी महिला को किसी तरह की परेशानी और समस्या है, तो महिला इंटक इसे दूर करने का कार्य करेगी।

साथ ही इनके क्षेत्र की जो भी फैक्ट्रियां होंगी, उसमें महिलाओं की भागीदारी रहेगी। संगठन के अंदर मजदूर संगठित होते हैं, सभी उद्योगों में काम करते हैं। वही असंगठित मजदूरों की संख्या बहुत ज्यादा है और उस असंगठित मजदूरों में पूरे देश का आंकड़ा देखा जाए तो 40 करोड़ ऐसे मजदूर हैं, जिनको लोग मजदूर की संज्ञा भी नहीं देते हैं। जिसको न्यूनतम मजदूरी भी नहीं मिलती है। संगठन को पूरे देश में विस्तार करके सभी मजदूरों को संगठित करने का काम किया जायेगा। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर आउटसोर्सिंग का आरोप लगाया।

मौके पर महिला इंटक की प्रदेश अध्यक्ष निशा ने कहा कि पूरे झारखंड में किसी संस्थान में काम करने वाली महिला हो या किसी घर में काम करने वाली दाई हो,  अगर उसके साथ अन्याय होता है, तो इंटक महिला शाखा उसकी सहयोग करके हर संभव मदद करने की कोशिश करेगी।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.