City Post Live
NEWS 24x7

अनंत सिंह के खिलाफ दर्ज मामलों की लंबी है लिस्ट, बाढ़ और पटना के थानों में दर्ज हैं दर्जनों मुकदमे

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

अनंत सिंह के खिलाफ दर्ज मामलों की लंबी है लिस्ट, बाढ़ और पटना के थानों में दर्ज हैं दर्जनों मुकदमे

सिटी पोस्ट लाइवः मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह हत्या की साजिश के एक मामले में पहले बुरे फंसे। साजिश वाला आॅडियो वायरल हुआ तो मुश्किल और बढ़ गयी। पुलिस मुख्यालय जाकर वाॅयस सैंपल देना पड़ा। हांलाकि इस मामले में अभी एफएसएल की रिपोर्ट नहीं आयी है लेकिन पुलिस सूत्रों का दावा है कि अनंत सिंह बुरे फंस चुके हैं और गिरफ्तारी तय है। अपनी गिरफ्तारी से आशंकित अनंत सिंह के सामने अब दूसरी मुश्किल आ खड़ी हुई है।

बाढ़ के लदमा स्थित उनके पैतृक घर को पुलिस ने घेरकर घंटो छापेमारी की। छापेमारी में पुलिस को एके 47 हथियार, गोली और ग्रेनेड मिले। जाहिर है अनंत सिंह और बुरे फंस गये है। अनंत सिंह खुद के फंसाये जाने का आरोप लगा रहे हैं और पुलिसिया कार्रवाई को राजनीतिक साजिश बता रहे हैं लेकिन अनंत सिंह का आपराधिक इतिहास और उनका अतीत भी उनके लिए कम मुश्किल का सबब नहीं है। अनंत सिंह पर दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं ऐसे में यह यकीन कर पाना बहुत मुश्किल है कि हर मामला राजनीतिक साजिश की वजह से दर्ज हुआ है।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में अनंत सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव आयोग को जो हलफनामा दिया है अगर उस पर नजर डालें तो अनंत सिंह के खिलाफ पटना और बाढ़ के थानों में हत्या, अपहरण, हत्या के प्रयास, आम्र्स एक्ट सहित दर्जनो आपराधिक मुकदमे दर्ज है।

अनंत सिंह के खिलाफ दर्ज मुकदमों की लिस्ट

बाढ़ थाना में केस संख्या 174, साल 1993। आईपीसी अंडर सेक्संश 147, 148, 149, 307, 353, 27 आम्र्स एक्ट। एसीजेएम बाढ़ केस नंबर 292, 30-10-2004 अंडर सेक्शन 332, 33, 109, 120 बी, 307, 302 35, आम्र्स एक्ट। बाढ़ थाना केस संख्या 13/05/1979 अंडर सेक्शन 302, 34, 379। पटना के सचिवालय थाने में केस संख्या 101 17-12-2007। अंडर सेक्शन 147, 149, 307, 342, 427, 323, 27 आम्र्स एक्ट दर्ज है। पटना के कोतवाली थाने में केस नंबर 10 13-07-2015 302 का केस दर्ज है।

पटना के बेउर थाने में केस संख्या 36/2013 के तहत 364, 120 बी, 201 और 34 दर्ज है। पटना के कृष्णापुरी केस संख्या 404/2013 के तहत अंडर सेक्शन 386, 387, 504, 120 बी, 506, और 34 का केस दर्ज है। अनंत सिंह के खिलाफ ऐसे और भी कई मामले दर्ज हैं। उनके खिलाफ दर्ज मामलों की लिस्ट इतनी लंबी है कि अंदाजा लगाना आसान हो जाता है कि आज अनंत सिंह जैसे रसूखदार सियासी शख्शियत का अपराध से कितना पुराना नाता रहा है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.