City Post Live
NEWS 24x7

शत्रु बीजेपी में हैं आरजेडी में ? तेजस्वी को अर्जुन बता धमकाया बीजेपी को

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

इसबार शत्रु ने चेतावनी भरे लहजे में ट्विट कर कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के ‘‘ मित्रों ’’ अब काम शुरू कर दो वरना ‘‘ अर्जुन ’’ सत्ता हथियाने को तैयार है , क्योंकि तेजस्वी यादव की चुनौती अब उनके दरवाजे पर दस्तक दे रही है.तेजस्वी यादव को अर्जुन बताये जाने से बीजेपी-जेडीयू  के नेता खफा हैं.

सिटी पोस्ट लाईव :पार्टी से नाराज चल रहे बीजेपी के असंतुष्ट सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की नजर में आरजेडी नेता तेजस्वी उन्हें अर्जुन के रूप में दिखाई दे रहे हैं जो युद्ध में कौरवों  की सेना को पराजित करने को तैयार बैठे हैं. इसबार उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में ट्विट कर कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के ‘‘ मित्रों ’’ अब काम शुरू कर दो वरना ‘‘ अर्जुन ’’ सत्ता हथियाने को तैयार है , क्योंकि तेजस्वी यादव की चुनौती अब उनके दरवाजे पर दस्तक दे रही है.

शत्रु ने एकबार फिर से पार्टी नेत्रित्व पर हमला बोलने के साथ ही नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा है.उन्होंने बिहार के लिए विशेष दर्जे की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मांग को बकवास बताया है.उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले महज घड़ियाली आंसू बहाया जा रहा है .गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार को विशेष दर्जा दिए जाने की मांग की जा रही है.इस मांग का समर्थन रामविलास पासवान भी कर रहे हैं.

शत्रुघ्न सिन्हा ने कई ट्वीट कर आरोप लगाया कि बिहार में ‘प्रदर्शन से ज्यादा प्रचार पर जोर है, जहां एनडीए करीब एक साल के लिये ही सत्ता में रहने वाली है. सिन्हा पटना साहिब सीट से सांसद हैं और वह काफी समय से भाजपा नेतृत्व के आलोचक रहे हैं. इसबार उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के ‘‘ मित्रों ’’ अब काम शुरू कर दो वरना ‘‘ अर्जुन ’’ सत्ता हथियाने को तैयार है , क्योंकि तेजस्वी यादव की चुनौती अब उनके दरवाजे पर दस्तक दे रही है.

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.