City Post Live
NEWS 24x7

सुशील मोदी बोले-‘पीएम को गाली देने वाले शत्रुध्न सिन्हा को आटे-दाल का भाव मालूम हो जाएगा’

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सुशील मोदी बोले-‘पीएम को गाली देने वाले शत्रुध्न सिन्हा को आटे-दाल का भाव मालूम हो जाएगा’

सिटी पोस्ट लाइवः बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने पटना साहिब सीट से कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार और अपनी पार्टी बीजेपी के पूर्व नेता शत्रुध्न सिन्हा पर करारा हमला बोला है। सुशील मोदी ने आज कहा कि मैंने पहले भी कहा है कि शत्रुध्न सिन्हा को उम्र के इस पड़ाव में अपनी फजीहत नहीं करानी चाहिए। वे चुनाव लड़कर देख लें उन्हें आटे दाल का भाव मालूम हो जाएगा। वे राजेश खन्ना से चुनाव हार चुके हैं। शत्रुध्न सिन्हा को उम्र के इस पड़ाव में अपनी फजीहत नहीं करानी चाहिए। शत्रुध्न सिन्हा को मंत्री नहीं बनाया गया तो वे ढाई साल से पीएम मोदी को गाली दे रहे हैं.

उन्होंने बीजेपी को धोखा दिया है। शत्रुध्न सिन्हा ने मंत्री रहते हुए सबसे खराब प्रदर्शन किया। 5 सालों में एक भी शादी में प्रधानमंत्री दिल्ली से बाहर नहीं गये। शत्रुध्न सिन्हा के बेटे की शादी में पीएम मुंबई गये। यशवंत सिन्हा और अरूण शौरी की गैंग में शामिल हो गये सिन्हा तो बुलाए यशवंत सिन्हा और अरूण शौरी को वोट मांगने के लिए उन्हें पता चल जाएगा। सुशील मोदी ने कहा कि महागठबंधन बिखर चुका है, देश के अधिकांश राज्यों में कांग्रेस का किसी के साथ गठबंधन नहीं है। यूपी में मायावती-अखिलेश यादव साथ आए लेकिन कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं किया। दिल के टुकड़े हजार हुए कुछ यहां गिरे, कुछ वहां गिरे महागठबंधन की यही स्थिति है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.