City Post Live
NEWS 24x7

सुबोधकांत सहाय ने शिलान्यास किया लेकिन काम नहीं किया: सीपी सिंह

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सुबोधकांत सहाय ने शिलान्यास किया लेकिन काम नहीं किया: सीपी सिंह

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि रांची के पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय ने रांची के लिए कोई भी विकास का काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि सुबोधकांत सहाय ने सिर्फ शिलान्यास के नारियल फोड़े लेकिन विकास योजनाओं को अंजाम तक नहीं पहुंचाया। सिंह गुरुवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में बोल रहे थे। उन्होंने दावा किया कि केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार ने ऐतिहासिक काम किया है। भाजपा राष्ट्रवाद और विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि पूरा देश मोदीमय हो गया है। उन्होंने विकास का उदाहरण देते हुए कहा कि वर्ष 2000-2014 तक 13 निकाय में 7113 आवास बनाये गये थे लेकिन वर्ष 2014 से 18 तक एक लाख 58 हजार 93 आवास स्वीकृत किये गये। इनमें 35 हजार 937 आवास बनाये जा चुके हैं। जबकि 47 हजार निर्माणाधीन हैं। रांची शहर में 32 तालाबों का सौंदर्यीकरण कराया गया है। बड़ा तालाब, नगर भवन का निर्माण, अटल स्मृति वेंडर मार्केंट का निर्माण, स्मार्ट सिटी का निर्माण सहित विकास के अन्य कई कार्य किये गये हैं। जो 60 वर्षों में कांग्रेस की सरकार नहीं कर पायी, उसे पांच वर्षों में भाजपा की सरकार ने करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के कार्यकाल में ही इस्लाम नगर टूटा था लेकिन इस्लाम नगर को बसाने का काम भाजपा की रघुवर सरकार ने किया। हज हाउस का निर्माण में बहुत बड़ी लापरवाही सामने आयी थी। इसके बाद नये हज हाउस जी-5 का निर्माण भाजपा की सरकार ने कराया। सबका साथ-सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा ने सभी धर्मों के लोगों के लिए समान रूप से कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ के लिए वह लगातार 20 दिनों से रांची के अलग-अलग इलाकों की पदयात्रा कर उन्हें विजयी बनाने के लिए जनता से अपील कर रहे है। सुबोधकांत सहाय अपने लिए जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं लेकिन वह गाड़ी से नहीं उतर रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यशंवत सिन्हा हमारे आदरणीय हैं। भाजपा में वह अब नहीं हैं तो उनके बारे में कोई प्रतिक्रिया देना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि रामटहल चौधरी ने सांसद की भूमिका में कई कार्य किये हैं, जिसे नकारा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि रामटहल चौधरी के चुनाव लड़ने से भाजपा को फायदा होगा। इस मौके पर प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, प्रेम मित्तल संध्या सिंह और संजय जयसवाल मौजूद थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.