City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड आंदोलनकारियों को मान-सम्मान देगी राज्य सरकार: मथुरा प्रसाद

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, खूंटी: झारखंड आंदोलनकारियों के मान-सम्मान स्वाभिमान, अस्तित्व एवं पहचान के सवाल को लेकर 28 अक्टूबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित धरना कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो ने झामुमो विधायक मथुरा प्रसाद महतो से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान राज्य के आंदोलनकारियों के संदर्भ में विशेष चर्चा की गई। मौके पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान निश्चित रूप से मिलना चाहिए। मैं स्वयं झारखंड आंदोलनकारी हूं। मुझे दो साल की सजा हुई थी। मैं सीसीए एक्ट में भी बंद रहा, लेकिन अभी तक चिन्हितीकरण का काम मेरा भी पूर्ण नहीं हुआ है और न ही राज्य के 63289 झारखंड आंदोलनकारियों का चिन्हितीकरण  किया गया है। उन्होंने कहा कि हजारों की संख्या में गुमनामी के अंधेरे में जीवन बसर कर रहे हैं।

राज्य में आंदोलनकारियों की सरकार है। निश्चित ही आंदोलनकारियों को सम्मान मिलेगा। सरकार तक मैं आंदोलनकारियों के हितार्थ बात पहुंचाने का काम करूंगा। उन्होंने कहा कि मैंने उत्तराखंड अलग राज्य के संघर्ष के आंदोलनकारियों को मिलने वाले सम्मान के संदर्भ में राज्य सरकार का संकल्प को पढ़ा है, उस संकल्प के अनुसार वहां के आंदोलनकारियों को जो सम्मान मिल रहा है, उसी के समतुल्य झारखंड आंदोलनकारियों को भी मान-सम्मान, यात्रा भत्ता, नौकरी में सुविधा, ताम्रपत्र तथा गजट में नाम प्रकाशित होना ही चाहिए।

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो ने कहा कि 28 अक्टूबर को मोरहाबादी मैदान में झारखंड आंदोलनकारी एक दिवसीय सांकेतिक धरना देंगे और सरकार को आंदोलनकारियों के संबंध में मांग पत्र सौंपेंगे। इसके अलावा 15 नवंबर को राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड आंदोलनकारी अपने.अपने जिलों में अपने महापुरुषों के समक्ष एक दिवसीय उपवास का कार्यक्रम करेंगे। महतो ने कहा कि समय रहते सरकार हमारी बातों की अनदेखी करती है, तो वैसी स्थिति में मुख्यमंत्री आवास का घेरावए घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम भी किया जाएगा।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.