City Post Live
NEWS 24x7

राज्य सरकार तुष्टिकरण की राजनीति के तहत पूरे प्रदेश को जलाने पर उतारू: शाहदेव

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

राज्य सरकार तुष्टिकरण की राजनीति के तहत पूरे प्रदेश को जलाने पर उतारू: शाहदेव

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भाजपा ने लोहरदगा में हुई हिंसक घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे पूरे तरीके से राज्य सरकार और प्रशासन की विफलता बताया। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे लोगों पर असामाजिक तत्वों ने पेट्रोल बम और पत्थर चलाएं और तलवार, डंडे से हमला किया। प्रशासन पूरे घटना पर मूकदर्शक बना रहा और बाद में जब हंगामा बढ़ा तो उसने कर्फ्यू लगा दी। प्रतुल ने कहा की राज्य सरकार की शह पर अब शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने वालों पर भी हमला किया जा रहा है ।यह साफ दिखा रहा है कि राज्य सरकार लोकतंत्र का गला घोटने पर आमदा है।  प्रतुल शाहदेव ने कहा की शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे जुलूस पर जिस तरीके से हमला हुआ यह एक बड़ी साजिश का हिस्सा प्रतीत होता है ।

नई सरकार के गठन के बाद ही पूरे प्रदेश में अराजकता चरम पर है। महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। झारखंड राज्य बनने के बाद अब तक का सबसे बड़ा आदिवासियों का नरसंहार हुआ। जिसमें चाईबासा में सुनियोजित तरीके से 7 लोगों को जघन्य तरीके से मार दिया गया। लोहरदगा में एक समुदाय विशेष के लोगों को टारगेट करके हमला किया गया। पुलिस की उपस्थिति में उपद्रव कर्मी दुकानों और वाहनों को जलाते रहे। प्रतुल ने कहा की जिस तरीके से शांतिपूर्वक जुलूस निकाल रहे लोगों पर हमला किया गया तो यह पूरा प्रकरण पूर्व नियोजित  साजिश प्रतीत होता है। प्रतुल ने कहा की राज्य सरकार तुष्टिकरण के कारण पूरे प्रदेश को आग में झोंकने का कार्य कर रही है। प्रतुल ने कहा की भाजपा यह मांग करती है की हमलवारों की तुरंत शिनाख्त करके उनकी अविलंब गिरफ्तारी की जाए और पूरे घटना पर मूकदर्शक रहे अधिकारियों पर भी कार्रवाई भी हो।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.