City Post Live
NEWS 24x7

महागठबंधन को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

महागठबंधन को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तेजी से बनते-बदलते राजनीतिक समीकरण के बीच बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने गिरिडीह में झारखंड विकास मोर्चा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान महागठबंधन के स्वरूप को लेकर चर्चा हुई, वहीं गोड्डा संसदीय को लेकर कांग्रेस और झाविमो के बीच उत्पन्न गतिरोध को भी दूर करने पर भी चर्चा हुई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवघर में आयोजित पार्टी कार्यक्रम में हिस्सा लेने लिए रांची से रवाना होने पर रास्ते में गिरिडीह में रूक कर झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की। बंद कमरे में करीब 15 मिनट तक हुई बातचीत के बारे में दोनों ही नेताओं की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गयी, लेकिन दोनों ही नेताओं ने इस बातचीत को सकारात्मक बताया और जल्द गतिरोध दूर होने का भरोसा दिलाया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने बताया कि झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी परिपक्व और राज्य के वरिष्ठ नेता है। उन्होंने कहा कि जब दो दलों के नेताओं की मुलाकात होती है, तो उन्हें मनाने की कोई बात नहीं होती है, बल्कि इस दौरान राजनीति की बात होती है। प्रदेश अध्यक्ष ने उम्मीद जतायी कि जल्द ही जिच खत्म हो जाएगा और समाधान निकल जाएगा। इस मौके पर बाबूलाल मरांडी ने भी बातचीत को सकारात्मक बताते हुए कहा कि चुनाव में कार्यकर्त्ताओं के चुनाव लड़ने की मांग स्वभाविक है, अभी गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही है, सबकुछ तय हो जाएगा, तो औपचारिक घोषणा हो जाएगी। इस मुलाकात के दौरान यह साफ नहीं हो पाया है कि झाविमो की मांग के अनुरूप गोड्डा संसदीय सीट कांग्रेस छोड़ देगी या नहीं। बताया गया है कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह भी अभी तीन दिनों तक झारखंड में ही रहेंगे और आरपीएन सिंह भी बाबूलाल मरांडी से मुलाकात कर सकते है। गौरतलब है कि नई दिल्ली में पिछले दिनों कांग्रेस, झामुमो और झाविमो नेताओं की हुई एक बैठक के बाद झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए महागठबंधन के फॉर्मूले का स्वरूप सामने आया है, जिसके तहत कांग्रेस सात, झामुमो चार और झाविमो दो तथा राजद एक सीट पर चुनाव लड़ेगा। वहीं झाविमो की ओर से गोड्डा संसदीय सीट पर भी दावा किया गया है, जबकि बंटवारे में यह सीट कांग्रेस के खाते में गया है। इसी सीट को लेकर झाविमो की ओर से महागठबंधन से अलग होने तक की चेतावनी दी गयी है।
                                                                                                                                                                     पत्रकार रवि सिन्हा

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.