City Post Live
NEWS 24x7

सोहराय मनाने पहुंचे शिबू सोरेन और हेमंत, भाजपा और आजसू पर ली चुटकी

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सोहराय मनाने पहुंचे शिबू सोरेन और हेमंत, भाजपा और आजसू पर ली चुटकी

सिटी पोस्ट लाइव, रामगढ़: झारखंड मुक्ति मोर्चा सुप्रीमो शिबू सोरेन बेटे हेमंत सोरेन के साथ सोहराय पर्व मनाने सोमवार को अपने पैतृक गांव रामगढ़ जिले के नेमरा पहुंचे। पूजा के बाद मीडिया से बात करते हुए हेमंत सोरेन ने राजनीतिक चर्चा भी की। इस मौके पर उन्होंने भाजपा को एक व्यापारी पार्टी करार देते हुए कहा कि जहां व्यापारियों का जमावड़ा होता है वहां तोलमोल और लेनदेन चलता है। यही वजह है कि आजतक दोनों भाजपा-आजसू के बीच गठबंधन होना है कि नहीं, यह तय नहीं हो पाया है। उन्होंने आजसू पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि व्यापारी वर्ग के साथ रहते-रहते उन्हें भी तोलमोल और मोलभाव की लत लग गई है। इसका नतीजा देखने के लिए झारखंड की जनता तैयार है। उन्होंने कहा कि झारखंड में बदलाव की बयार है। मैंने पूरे प्रदेश में बदलाव यात्रा भी निकाली थी। समय पर जनता यह तय करेगी कि भाजपा 65 के पार नहीं बल्कि रघुवर दास झारखंड से पार हो जाएंगे। इस मौके पर हेमंत सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का नया नारा भी दुहराया। उन्होंने कहा कि “आओ चलो साथ चलें नए झारखंड की राह चलें”। इसी नारे के साथ वे चुनाव मैदान में उतरे हैं।

चुनावी समर से पहले कुलदेवता को मनाया

झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन और महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा बने हेमंत सोरेन ने चुनाव से पहले अपने कुल देवता का आशीर्वाद भी लिया। सोमवार को पिता-पुत्र दोनों ने सोहराय पर्व पर अपने कुल देवता के साथ-साथ ग्राम देवता की भी पूजा की। इसके बाद चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रार्थना की। अब देखना यह है कि इनकी प्रार्थना स्वीकार होती है या नहीं।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.