City Post Live
NEWS 24x7

शिबू सोरेन ने महागठबंधन प्रत्याशी अशोक मंडल के पक्ष में जनसभा को किया संबोधित

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

शिबू सोरेन ने महागठबंधन प्रत्याशी अशोक मंडल के पक्ष में जनसभा को किया संबोधित

सिटी पोस्ट लाइव, धनबाद: निरसा विधानसभा क्षेत्र में केलियासोल प्रखंड अंतर्गत बड़बाड़ी फुटबॉल मैदान में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने महागठबंधन प्रत्याशी अशोक मंडल के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए गुरुजी ने कहा कि रघुवर सरकार एवं लाल झंडे ने केवल जनता को छलने का काम किया है। सिर्फ जनता को बेबकूफ बनाने के लिए उन्होंने जनता से हवा में हाथी उड़ाने का वादा किया। जिसके झांसे में आकर भोली-भाली जनता उनके हाथों छली गयी। लेकिन अब जनता जाग चुकी है और अब जनता रघुवर सरकार एवं यहां के लाल झंडे को मुंहतोड़ जवाब देगी। सभा को कई अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।काजल चक्रवर्ती, बोदीलाल हांसदा, शिवलाल, रामनाथ सोरेन, मलिंद्रनाथ टूडू, ठाकुर मांझी, दुलाल चक्रवर्ती, तारापदो महतो आदि ने रैली में सक्रिय योगदान दिया।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.