City Post Live
NEWS 24x7

शाह 3 को दुमका से करेंगे चुनावी शंखनाद, नड्डा 30-31 को तैयारियों की करेंगे समीक्षा

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

शाह 3 को दुमका से करेंगे चुनावी शंखनाद, नड्डा 30-31 को तैयारियों की करेंगे समीक्षा

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आगामी 3 सितंबर को दुमका में आयोजित जनसभा के माध्यम से चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे, वहीं भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा 30 और 31 अगस्त को दो दिवसीय झारखंड दौरे के क्रम में विभिन्न कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी 3 सितंबर को प्रस्तावित झारखंड की उपराजधानी दुमका आगमन के सिलसिले में पार्टी स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गयी है। इसी सिलसिले में राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास के 29 अगस्त को दुमका जाने का कार्यक्रम है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दुमका में संतालपरगना प्रमंडल के पार्टी के प्रमंडल स्तरीय कोर कमेटी के सदस्यों के साथ मंडल स्तर के कार्यकर्ता सम्मेलन के अलावा धधकिया मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष  झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा कर चुनावी शंखनाद करेंगे। इधर, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा  अपने दो दिवसीय प्रवास पर आगामी 30 एवम् 31 अगस्त को झारखंड आ रहे है। इस बैठक के दौरान वे चुनाव तैयारियों को लेकर पार्टी द्वारा आयोजित कई बैठकों में हिस्सा लेंगे। जेपी नड्डा  30 अगस्त को 10.30 बजे पूर्वाह्न सेवा विमान से नई दिल्ली से  रांची आयेंगे। रांची आगमन पर जेपी नड्डा का पूरे दिन व्यस्त कार्यक्रम है।वे 11.30 बजे लोहरदगा स्थित विद्या मंदिर परिसर में जिला स्तरीय शक्ति केन्द्र सम्मेलन को संबोधित करेंगे, जिसमें बूथ समिति के हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। 2.30 बजे माननीय कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष गुमला ऑडोटोरियम में जनजातीय समाज के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम 5 बजे उनका धुर्वा रांची स्थित जगन्नाथ मंदिर में दर्शन एवम् पूजा का कार्यक्रम है।  रात्रि विश्राम राजकीय अतिथिशाला मोरहाबादी में करेंगे। 31 अगस्त को  जेपी नड्डा  मेदिनीनगर और चतरा के ईटखोरी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। 11 बजे डाल्टनगंज में पलामू और् गढ़वा जिला के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित है जबकि दोपहर 3बजे  वे इटखोरी में मा भद्रकाली मंदिर परिसर में एक आम सभा को संबोधित करेंगे और  वापस रांची आकर रात्रि 8बजे सेवा विमान द्वारा नई दिल्ली लौट जाएंगे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.