City Post Live
NEWS 24x7

आरपीएन सिंह ने जिला कांग्रेस अध्यक्षों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की बात

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की। इस दौरान उन्होंने संगठन एवं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन 19 जून को समारोह नहीं मना कर बल्कि कोविड-19 महामारी  के समय संकट में पड़े कामगार, श्रमिकों को मदद करने आदि का निर्देश दिया है। उन्होंने असहाय एवं जरूरतमंद लोगों तक भोजन, खाद्य किट पहुंचाने के साथ ही कोरोना योद्धा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यकर्ता, सफाई कर्मी, नर्स डॉक्टर, पुलिसकर्मी, जन वितरण प्रणाली के कर्तव्यनिष्ठ दुकानदार आदि को सम्मानित करने का भी निर्देश दिया है। इस आशय का एक पत्र भी कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल का प्राप्त हुआ है।
प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बुधवार को बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के निर्देशानुसार उक्त कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी जिलों में पर्यवेक्षक मनोनीत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि रांची जिला ग्रामीण के लिए नियेल तिर्की, रांची नगर के लिए आशिक अंसारी, गुमला के लिए सन्नी टोप्पो, सिमडेगा के लिए कालीचरण मुंडा, धनबाद के लिए बलजीत सिंह बेदी, बोकारो के लिए राकेश किरण महतो, पलामू के लिए प्रमोद सिंह, दुमका के लिए मणिशंकर, देवघर के लिए जवाहरलाल महथा सहित अन्य जिलों के लिए पर्यवेक्षकों को मनोनीत किया गया है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.