City Post Live
NEWS 24x7

बांका : जातीय जनगणना पर राजद सांसद जय प्रकाश नारायण यादव ने भाजपा को घेरा

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

बांका : जातीय जनगणना पर राजद सांसद जय प्रकाश नारायण यादव ने भाजपा को घेरा

सिटी पोस्ट लाइव : बांका के सांसद सह राजद के वरिष्‍ठ नेता जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि नागपुरिया शक्ति आज देश को बर्बाद करने में लगी है, जिससे देश का संविधान खतरे में है। ऐसे में यह चुनाव देश और संविधान को बचाने की है। इसलिए खगड़िया की जनता से अपील है कि वे देश और संविधान बचाने के लिए महागठबंधन के मजबूत उम्‍मीदवार सह विकासशील इंसान पार्टी के अध्‍यक्ष मुकेश सहनी को क्रम संख्‍या 8, पाल युक्‍त नाव चुनाव चिन्‍ह पर बटन दबा कर भारी मतों से विजयी बनावें। वे खगड़िया में पत्रकारों को आज संबोधित कर रहे थे।

जयप्रकाश नारायण यादव ने भाजपा पर देश तोड़ने का आरोप लगाया और जातीय जनगणना को लेकर भी घेरा। उन्‍होंने कहा कि हमने सदन में भी जातीय जनगणना की बात की, लेकिन मोदी सरकार को हिम्‍मत नहीं हुई कि वे ये करवा सकें। ये लोग लगातार भारतीय संविधान की आत्‍मा और सेक्‍यूलर ताकतों पर हमला कर रहे हैं। भाजपा के नेता चुनाव में मुद्दों की जगह गंदी – गंदी बातें कर रहे हैं। कहां गया इनका मेक इन इंडिया, स्‍टार्ट अप इंडिया, नमामि गंगे। गंगा तो साफ हुआ नहीं, लेकिन इनके मित्र नीरव मोदी बैंक साफ कर ले गए। नरेंद्र मोदी इतिहास में ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं, जिनके सामने बैंक की सफाई हो गई।

उन्‍होंने नोटबंदी पर भी हमला बोला और कहा कि नोटबंदी ने गरीबों को साफ किया और अमीरों को माफ किया। लेकिन देश की जनता उन्‍हें माफ नहीं करेगी। बल्कि नोटबंदी पर वोटबंदी करने का मन देश की जनता ने बना लिया। जयप्रकाश नारायण यादव ने नीतीश कुमार को बिहार में गंगा – जमुनी तहजीब को बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा कि यहां गंगा – जमुनी तहजीब को बिगाड़ने का काम नीतीश कुमार ने किया है। नीतीश कुमार ने कहा था कि मिट्टी में मिल जाउंगा, लेकिन सात जन्‍म तक भाजपा में नहीं जाउंगा। लेकिन एक जन्‍म भी नहीं हुआ और वे भाजपा में चले गए। जनादेश भाजपा को भगाने का मिला था, लेकिन उन्‍होंने जनादेश का अपमान किया।

जयप्रकाश नारायण यादव ने लालू यादव को गरीबों की आन, बान, शान और जुबान बताया। उन्‍होंने कहा कि भाजपा के लोग हिटलर हैं, लेकिन वे गरीबों की आवाज दबा नहीं सकते। क्‍योंकि जुल्‍म का सूरज हर शाम को ढ़लता है। उन्‍होंने कहा कि महागठबंधन समुद्र है और आज चट्टानी एकता के साथ फिरका परस्‍त एनडीए को इस बार चुनाव में हराने का काम करेगी। बिहार की 40 सीटों पर हम भारी मतों से जीत हासिल करेंगे। हो सकता है कि खगड़िया उसमें देश में अव्‍वल हो, क्‍योंकि हमें जनसंपर्क के दौरान इसका आभास हो चुका है।

बांका से रविकांत कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.