City Post Live
NEWS 24x7

रांची, खूंटी, हजारीबाग और कोडरमा में शनिवार को थम जायेगा प्रचार का शोर

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

रांची, खूंटी, हजारीबाग और कोडरमा में शनिवार को थम जायेगा प्रचार का शोर

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड में लोकसभा दूसरे चरण के चुनाव के प्रचार का शोर शनिवार की शाम चार बजे थम जायेगा। देश के पांचवे और झारखंड के दूसरे चरण में राज्य के चार लोकसभा क्षेत्रों रांची, खूंटी,हजारीबाग और कोडरमा में छह मई को मतदान होगा। दूसरे चरण के इन चार संसदीय क्षेत्रों में मतदाताओं की कुल संख्या 65,87,028 है। इनमें 34,44,266 पुरूष,31,34,679 महिलायें और 20 थर्ड जेंडर हैं। रांची में सबसे अधिक 19 लाख 10 हजार 955 मतदाता हैं। जबकि खूंटी में सबसे कम 11लाख 99 हजार 512 मतदाता हैं। कोडरमा में 18,12,085 और हजारीबाग में 16,64,476 मतदाता हैं। दूसरे चरण की इन चार सीटों पर कुल 61 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। रांची में सबसे अधिक 20 और खूंटी में सबसे कम 11 उम्मीदवार हैं। हजारीबाग में 16और कोडरमा में 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में डटे हैं। मतदान के लिये कुल 8834 बूथ बनाये गये हैं। इनमे 1312 शहरी और 7522 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। इस चरण में जिन प्रमुख उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा,उनमें केन्द्रीय मंत्री जयंत सिन्हा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा व बाबूलाल मरांडी और राज्य की पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी शामिल हैं। जयंत सिन्हा बतौर भाजपा उम्मीदवार दूसरी बार हजारीबाग से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला वहां कांग्रेस के गोपाल साहू और भाकपा के भुवनेश्वर प्रसाद मेहता से है। रांची में भाजपा के संजय सेठ का मुकाबला सुबोधकांत सहाय से है। भाजपा के बागी सांसद रामटहल चौधरी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में दोनो के बीच तीसरा कोण बना रहे हैं। भाजपा के अर्जुन मुंडा का खूंटी में कांग्रेस के कालीचरण मुंडा से सीधा मुकाबला है। कोडरमा में विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी,भाजपा की अन्नपूणा देवी और भाकपा -माले के राजकुमार यादव के बीच त्रिकोणीय संघर्ष है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.