City Post Live
NEWS 24x7

‘इस्तीफा देने वाले रामविलास पासवान गुजरात दंगे के महानायक के साथ सरकार चला रहे हैं’

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइवः पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा इन दिनों बिहार में हैं। कई दलों को मिलाकर उन्होंने एक डेमोक्रेटिक फ्रंट बनाया है। बिहार की सियासत में पूरी तरह से सक्रिय यशवंत सिन्हा इन दिनों आक्रामक तेवर में हैं। आज उन्होंने केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान पर आज हमला बोला है। सिटी पोस्ट लाइव से बातचीत करते हुए यशवंत सिन्हा ने कहा कि गुजरात दंगो के बाद बाजपेयी कैबिनेट से इस्तीफा देने वाले रामविलास पासवान आज गुजरात दंगो के महानायक के साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं।

यशवंत सिन्हा ने कहा कि लालू यादव रामविलास पासवान को मौसम वैज्ञानिक कहते हैं। राम विलास पासवान ने अटल बिहारी बाजपेयी की कैबिनेट से इस्तीफा दिया गुजरात दंगे के मुद्दे पर आज वे गुजरात दंगे के महानायक के साथ मिलकर सरकार में हैं भगवान उनका भला करें। राजनीति में लोग अलग होते हैं मैं भी बीजेपी से अलग हो गया लेकिन इस प्रकार से पलटी मारना बहुत विचित्र है। हम बिहार में मुद्दो की राजनीति करने आये हैं। कौन कहां छिटककर जाएगा यह वक्त हीं बताएगा।

यशवंत सिन्हा ने बीजेपी और नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। यशवंत सिन्हा ने कहा कि अगर बीजेपी ने नीतीश कुमार का पूरी तरह से इस्तेमाल कर लिया है तो नीतीश को छोड़ने में बीजेपी को 10 सेकेंड लगेंगे और फिर नीतीश कहीं के नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश खुद भी बदलने में माहिर हैं, वे समय समय पर बदलते रहे हैं। आरजेडी को छोड़कर वे बीजेपी के साथ गये उन्होंने बिहार की जनता ने जो जनादेश दिया उसका अपमान किया।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.