City Post Live
NEWS 24x7

बोकारो में बोले राजनाथ सिंह – देश के हर राज्य में लागू करेंगे एनआरसी

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

बोकारो में बोले राजनाथ सिंह-देश के हर राज्य में लागू करेंगे एनआरसी
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पूरे देश के सभी राज्यों में एनआरसी लागू करेंगे। प्रत्येक भारतीय को जानने का आधिकार है कि उनकी भूमि पर अवैध अप्रवासी कौन है। यह पता तो चलना ही चाहिए कि कौन देसी है और कौन विदेशी लेकिन इससे कुछ पार्टियों को चिंता हो गई है। कुछ दलों को इसमें भी हमारी गलती लगती है। वे हम पर सांप्रदायिक होने का आरोप लगाते हैं, पर हम इतने अमानवीय भी नहीं हैं कि उनकी गर्दन काटेंगे, बल्कि उनके देश उन्हें वापस ले लें। राजनाथ सिंह रविवार को बोकारो जिले के बेरमो में भाजपा उम्मीदवार योगेश्वर महतो बाटुल के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश की अखंडता को अब जाकर बल मिला है। चुटकी बजाकर हमलोगों ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए समाप्त कर एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान खत्म कर दिया गया।
राम लला का भव्य मंदिर बनाने से हमें दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती
रक्षा मंक्षी राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा का राजनीतिक इतिहास रहा है, जो कहा उसे पूरा किया। राम जन्मभूमि अयोध्या में ही श्रीराम लला का भव्य मंदिर बनाने जा रहे हैं। हमने अपने घोषणा पक्ष में वादा किया था तो कुछ पार्टियां हमारा मजाक उड़ाती थीं, लेकिन अब हमें मंदिर बनाने से दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती।
पहले चरण के मतदान से स्पष्ट हो गया कि झारखंड में फिर बनेगी हमारी सरकार
राजनाथ सिंह ने कहा कि झारखंड विधानसभा के पहले चरण की 13 सीटों पर मतदान के बाद स्पष्ट हो गया है कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत हासिल करेगी और हमारी फिर से सरकार बनेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा के कार्यकाल में प्रधानमंत्री, मंत्री और मुख्यमंत्रियों पर कोई भी दाग नहीं लगे। कोई उंगली नहीं उठा सकता कि वे भ्रष्ट हैं।
नक्सलवाद से भी हमारा देश जल्द मुक्त होगा
रक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा ने भारत को ताकतवर देश बनाया और आज इस बात को पूरी दुनिया मान रही है। पाकिस्तान के आतंकियों ने कश्मीर में सीआरपीएफ जवानों पर हमला किया। प्रधानमंत्री मोदी ने चटपट फैसला किया और भारत की सेना के जवान पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों का सफाया कर आए। नक्सलवाद से भी हमारा देश जल्द मुक्त होगा। उन्होंने कहा कि जो कभी नहीं हुआ, वह अब भारत में हो रहा है। यह है आज के भारत की ताकत।
अर्थव्यवस्था की दृष्टि से भारत दुनिया के शीर्ष के 6 देशों में
राजनाथ ने कहा कि आज अर्थव्यवस्था की दृष्टि से भारत दुनिया के शीर्ष के 6 देशों में है। जब सरकार बनी थी तब यह 9वें पायदान पर था। जैसे मोदी सरकार चल रही है, वैसी ही चलती रही तो 2030 तक हमारा देश विश्व की तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों में होगा।
भाजपा ने जाति-मजहब नहीं, बल्कि इंसानियत की राजनीति की
रक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा ने कभी जाति-मजहब के नाम पर राजनीति नहीं की, बल्कि इंसान और इंसानियत के लिए राजनीति की है। तीन तलाक की व्यवस्था समाप्त कर एक वर्ग की महिलाओं की खुशी बची। कांग्रेस में तो पीएम से लेकर सीएम और मंत्री तक भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। लेकिन, भाजपा में सभी भ्रष्टाचार मुक्त हैं। यह कोई छोटी बात नहीं हैं।
इस सरायकेला से इस बार गणेश महली को 29 हजार से जिता दीजिए
सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार गणेश महली के पक्ष में आदित्‍यपुर में सभा को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा कि हमारे गणेश महाली पिछली बार भी चुनाव लड़े थे। 900 वोटों से गड़बड़ हो गया था, लेकिन इस बार जीता दीजिए। पिछली बार 900 से हार गए थे, तो इस बार इनको 29 हजार से विजयी बनाएं। उन्‍होंने कहा कि भाजपा की सरकार आवास बना रही है। शौचालय दे रही है। बिजली भी दे रही है और उसमें रहने वाली माताओं-बहनों को खाना बनाने के लिए गैस सिलेंडर और चूल्हे भी दे रही है। हमारी भाजपा सरकार का संकल्प है कि 2022 तक हिंदुस्तान में एक भी परिवार ऐसा न बचे, जिसके सिर पर छत न हो।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.