City Post Live
NEWS 24x7

भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में रघुवर दास ने दिया धरना

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: बंगाल परिणाम आने के बाद सरकार समर्थित हिंसा व भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने धरना दिया। धरना देने के क्रम में उन्होंने कहा कि बंगाल में चुनाव के बाद बर्बर हिंसा की घटनाएं उद्वेलित करती है।
चुनाव लोकतंत्र का उत्सव होते हैं, लेकिन बंगाल में चुनाव के पहले हिंसा, आगजनी, बमबारी, तोडफ़ोड़, चुनाव के दौरान भी उन्हीं हिंसक घटनाओं का दोहराव और चुनाव के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं की हत्या, दो महिला कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पार्टी कार्यालयों पर हमले तथा आगजनी की घटनाओं ने हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.