City Post Live
NEWS 24x7

किसानों के समर्थन में रामगढ़ में भी राजनीतिक दलों ने किया सड़क जाम

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रामगढ़: केंद्र सरकार के तीन कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। किसानों के समर्थन में आहूत भारत बंद का असर रामगढ़ में भी देखने को मिल रहा है। मंगलवार को सुबह से ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं। उन लोगों ने शहर से लेकर कोयलांचल के सभी क्षेत्रों में काम ठप कर दिया है। जिले के रजरप्पा, अरगड्डा, कुज्जू, तोपा, वेस्ट बोकारो, झारखंड, परेज, कर्मा, उरीमारी, न्यू बिरसा, भुरकुंडा, बरकाकाना, पतरातू आदि स्थानों पर कामगारों ने काम पूरी तरीके से बंद कर दिया है। यूनियन के लोगों ने सुबह से ही कोलियरी में काम ठप कर दिया था। झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल अन्य सहयोगी दलों के नेताओं ने मुख्य मार्ग जाम कर दिया है। रामगढ़ शहर में सुभाष चौक और हाईवे पर पटेल चौक पर जेएमएम, कांग्रेस और राजद नेताओं ने सड़क जाम किया है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : एसपी
 एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि भारत बंद के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एक कड़ी चुनौती है। जिले के सभी थाना प्रभारियों को पूरे दिन हाई अलर्ट पर रखा गया है। खास तौर पर बरकाकाना में पतरातू एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो को तैनात किया गया है। वहां बंद समर्थकों द्वारा रेल रोकने की सूचना है। अगर ऐसा होता है तो पुलिस अपने तरफ से पूरी सुरक्षा और सतर्कता बरतेगी।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.