City Post Live
NEWS 24x7

व्यक्ति नही विचारधारा की लड़ाई होगी कोडरमा में : बाबूलाल

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

व्यक्ति नही विचारधारा की लड़ाई होगी कोडरमा में: बाबूलाल

सिटी पोस्ट लाइव, कोडरमा: लोकसभा चुनाव में व्यक्ति कभी भी हावी नही हो सकता, चुनाव विचारधारा और सिद्धांत के आधार पर लड़ा जाता है। सत्ता के पास फिलहाल कोई उपलब्धि नही है, जिसे जनता के पास ले जा सके। भाजपा प्रत्याशी पर चुटकी लेते हुए झाविमो उम्मीदवार बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को झुमरीतिलैया में कहा कि कोडरमा में लोकसभा चुनाव विचारधारा पर लड़ी जायेगी। कोई व्यक्ति चुनौती नही है, चुनाव में जनता के रोजमर्रे सवालों और उनके पीढियों के भविष्य बचाने वाली विचारधारा को जनता चुनेगी। महागठबंधन की संयुक्त बैठक में उन्होनें कहा कि लोकसभा चुनाव मुद्दे पर लड़ी जायेगी। बेरोजगारी, पलायन से लेकर कोडरमा में ढिबरा-पत्थर उद्योग समेत चिकित्सा सेवा की बदहाली पर जनता वोट करेगी। उन्होनें महागठबंधन के सभी कार्यकर्ताओ को सांमजस्य स्थापित कर एकजूट होकर चुनाव मैदान में कूदने का आह्वान किया। वहीं महागठबंधन के सभी नेताओं को रणनीति के तहत कार्य करने की अपील किया। उन्होनें कहा की 15 अप्रैल को वो अपना नामांकन दाखिल करेगें, जिसमें महागठबंधन के नेता कार्यकर्ता समेत कोडरमा की जनता शामिल होगें। बैठक की अध्यक्षता झाविमो जिलाध्यक्ष बेदू साव ने किया, जबकि संचालन केन्द्रीय महासचिव खालीद खलील ने किया। बैठक में मुख्य रुप से राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण यादव, जेएमएम के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलनयन सिंह, जेवीएम केन्द्रीय सचिव सुरेश साव के अलावे राजद जिलाध्यक्ष गुलाम जिलानी, झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम किषोर सिंह, कांगेस जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू, कांग्रेस के गांडेय प्रभारी निर्मल कुमार ओझा, राजद नेता संतोष यादव शामिल हुए। बैठक में कार्यकर्ताओ व समर्थको नें चुनाव को लेकर अपने अपने सुझाव रखा। महागठबंधन के बैठक में लोगों नें हर बूथ को मजबूत बनाने पर जोर दिया। वहीं हर बूथ पर महागठबंधन को लीड का संकल्प लिया गया। मौके पर महागठबंधन के विभिन्न घटक दलों के नेता कार्यकर्ताओ में कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष बेबी सिन्हा, कांग्रेस की प्रदेश महिला सचिव लीलावती देवी, प्रदेश प्रतिनिधि तुलसी मोदी, राम लखन सिंह, संजय शर्मा, झारखंड मुक्ति मोर्चा के कामेश्वर महतो, गंगा प्रसाद यादव, राजद सरफूउद्दीन अंसारी, अंशु कुमार, अजय मेहता आदि शामिल थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.