City Post Live
NEWS 24x7

रघुवंश बाबू के जाने से दुखी पप्पू यादव, कहा-बिहार ने आज अपना अनमोल रत्न खो दिया

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव : जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव सहित सभी जाप नेताओं ने रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। रघुवंश बाबू के निधन पर पप्पू यादव ने दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार ने आज अपना एक अनमोल रत्न खो दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश बाबू के निधन से मैं मर्माहत हूं। कोई दूसरा रघुवंश दूर-दूर तक संभव नहीं, आज की राजनीति ऐसा होने ही नहीं देगी। मेरी गहरी संवेदना उनके परिवार के साथ है। रघुवंश सिंह को आखिरी प्रणाम करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि रघुवंश बाबू आजीवन गरीबों और वंचितों की लड़ाई लड़ते रहे।

लगभग चार दशक से समाजवाद की राजनीति करने वाले रघुवंश बाबू ने गांव और किसान के लिए बहुत बढ़िया काम किया। मनरेगा जैसा रोजगार गारंटी काननू बनाने के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एज़ाज अहमद ने कहा कि रघुवंश प्रसाद सिंह ने अपना पूरा जीवन समाज के कमजोर तबकों के लिए कार्य किया। जनता हमेशा उनके कार्यों के लिए उन्हें याद रखेगी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचंद सिंह ने कहा कि रघुवंश सिंह हमेशा समाजवाद के पथ पर चलें और जनता की सेवा में तत्पर रहें। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू ने भी रघुवंश सिंह के निधन पर शोक जताया और कहा कि रघुवंश बाबू के असामयिक निधन से आहत हूँ। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.