City Post Live
NEWS 24x7

मौत का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रहा है विपक्ष : भाजपा

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

मौत का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रहा है विपक्ष : भाजपा
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन सहित तमाम विपक्ष के नेताओं पर चान्हो निवासी स्व. लखन महतो की  मौत का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। शाहदेव ने सोमवार को कहा कि स्व. लखन महतो की मौत को आत्महत्या का रूप देकर और कर्ज से जोड़कर विपक्ष जनता को बरगलाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि 27 जुलाई को लखन महतो के पुत्र सूरज कुमार ने चान्हो थाना में केस दर्ज कराया था, जिसमें उन्होंने स्पष्ट रूप से लिखा था कि उनके पिता की मौत कुएं में गिरने से हुई है और इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। इसके अतिरिक्त जिस कुएं को लेकर तरह-तरह के आरोप लग रहे हैं। उस कुएं की कुल लागत 3.54 लाख रुपये थी, जिसमें लेबर चार्ज एवम मटेरियल के रूप में 2.01 लाख का भुगतान स्व. लखन महतो को किया जा चुका था। शेष राशि सीधे सप्लायर को दी जानी थी और उससे स्व. लखन महतो का कोई लेना-देना नहीं था। उन्होंने कहा कि महतो परिवार के पास अपना ढलाई का घर है और करेले और अदरक की अच्छी खेती भी है, जिससे परिवार को अच्छी आमदनी होती है। उनके घर में पर्याप्त मात्रा में अनाज भी था। इसलिए इस संबंध में विपक्ष की अनर्गल बयानबाजी करना अशोभनीय है। शाहदेव ने कहा कि इससे पूर्व भी विपक्ष ने भूख और कर्ज की मौत का अनेक बार आरोप लगाया था लेकिन हर बार यह आरोप झूठे निकले। इस बार भी इनका आरोप पूरे तरीके से बेबुनियाद है और इनकी हताशा और निराशा का परिचायक है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.