City Post Live
NEWS 24x7

नीतीश कुमार का संस्कार ही हमारी पूंजी, इसे बनाए रखें : उमेश सिंह कुशवाहा

दल के प्रति भ्रम फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई - उमेश सिंह कुशवाहा

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रकोष्ठों के गठन के उपरांत दल के ही कुछ साथी भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में जो सच्ची आस्था रखते हैं और दल के प्रति सचमुच निष्ठावान हैं, वे ऐसा बिल्कुल नहीं कर सकते। गलत मंशा से संगठन की गरिमा को भंग करने वाले ऐसे लोगों पर पार्टी सख्त कार्रवाई करेगी।

उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान और स्थान में कभी कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। पार्टी हमेशा से दल के समर्पित साथियों को सम्मान देती आई है और आगे भी ऐसे तमाम साथियों को उचित स्थान देकर सम्मानित करेगी। वर्तमान में जिन साथियों को संगठन में जिम्मेदारी दी गई है, वे सभी योग्य और समर्पित हैं। जिन साथियों को जगह नहीं मिल पाई है, उन्हें भी निकट भविष्य में उनकी क्षमता के अनुरूप जिम्मेदारी दी जाएगी।

उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जदयू के कार्यकर्ता हम सबके नेता नीतीश कुमार के संस्कार और विचार के अनुरूप कार्य करने के लिए जाने जाते हैं। इसी कारण उनकी अलग छवि और पहचान है और यही हमलोगों की पूंजी है। इस पूंजी को बनाए रखें। क्षणिक स्वार्थ के लिए अपनी इस ‘पूंजी’ को लुटाना ठीक नहीं। इससे आप अपना और दल दोनों का नुकसान कर रहे हैं। हर परिस्थिति में जो साथी दल के प्रति समर्पित रहे हैं, चाहे वो किसी भी स्तर पर कार्य कर रहे हों, पार्टी उनका ध्यान रखेगी।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.