City Post Live
NEWS 24x7

एक्सक्लूसिव इंटरव्यूः ‘नीतीश ने 15 सालों में बिहार को बदहाल किया, बीजेपी के छुटभैयों पर नहीं बोलूंगा’

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइवः देश के पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा इन दिनों बिहार में हैं और बेहतर बिहार बनाओ मोर्चा के बैनर तले विधानसभा चुनाव लड़ने का उन्होंने एलान कर दिया है। यशवंत सिन्हा आज सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर थे। उन्होंने कहा कि नीतीश के शासनकाल में बिहार बदहाल हुआ है। सिटी पोस्ट लाइव के एडिटर इन चीफ श्रीकांत प्रत्यूष से बातचीत करते हुए यशवंत सिन्हा ने कहा कि हाल में बिहार में जो घटनाएं घटी है उसकी वजह से एक बिहारी होने के नाते मैंने खुद को अपमानित महसूस किया। पंद्रह साल से अगर एक व्यक्ति किसी राज्य का मुख्यमंत्री हो और उसके राजपाट में ऐसी बदहाली हो तो यह शर्म की बात है।

लाॅकडाउन में जब प्रवासी मजदूरों के पास कोई विकल्प नहीं बचा तो वे पैदल हीं दूसरे राज्यों से बिहार की ओर चल पड़े लेकिन नीतीश कुमार ने मना कर दिया। न उनके लिए ट्रेन की व्यवस्था की न बसों की व्यवस्था की। अपने प्रदेश के लोगों के साथ कोई इतना संवेदनहीन हो सकता है क्या? हर मामले में बिहार पिछड़ा हुआ है बदलाव की जरूरत है। एक बेहतर बिहार बनाने की जरूरत है। इसलिए मैं बिहार आया हूं। बिहार को बेहतर बनाने का आंदोलन है। बेहतर बिहार बनाओ मोर्चा हीं बिहार का विकल्प है। काफी प्रभावशाली लोग जुड़े हैं जो नहीं जुड़े हैं उनको मेरा खुला निमंत्रण हैं वो साथ आएं। जो लोग हमारे साथ जुड़े हैं बिहार की राजनीति में उनका वजूद है। उन्होंने अच्छा काम किये हैं। अपराधिक छवि वाले लोगों को हमारी टीम में जगह नहीं मिलेगी। अपराधियों के साथ मिलकर अपराधमुक्त बिहार नहीं बना सकते।

बीजेपी पर तंज कसते हुए यशवंत सिन्हा ने कहा कि छुटभैये लोग मेरे बारे में क्या बोलते उस पर मैं कुछ नहीं बोलना चाहता। बीजेपी में बड़े बड़े अर्थशास्त्री हो गये हैं। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार में इन परिस्थितियों में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते। कई बार कई प्रदेशों के चुनाव टले हैं। कोरोना एक विकराल परिस्थिति है इसलिए लोगों को सही ढंग से अपने वोट का इस्तेमाल करने का मौका मिलना चाहिए। चुनाव टलना चाहिए।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.