City Post Live
NEWS 24x7

नीतीश ने JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर की ललन सिंह की ताजपोशी, RCP ने दिया इस्तीफा

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव : जेडीयू सासंद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है।दिल्ली में हुई जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ये फैसला लिया गया है। पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष आरसीपी सिंह केन्द्र में मंत्री बनने के बाद एक व्यक्ति एक पद के तहत ललन सिंह को पार्टी की कमान सौंपी गयी है।

जेडीयू सांसद ललन सिंह को जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी का नया अध्यक्ष चुना गया है। आरसीपी सिंह ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अपने पद से इस्तीफा दिया और उसके बाद ललन सिंह को जेडीयू के अध्यक्ष पद पर चयन किया गया है। गौरतलब है कि आरसीपी सिंह केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री बन चुके हैं। इसके बाद उन्होंने जेडीयू के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी से इस्तीफा दिया।

दिल्ली स्थित ऑफिस में हुई बैठक में आरसीपी सिंह, केसी त्यागी, वशिष्ठ नारायण सिंह समेत पार्टी के तमाम दिग्गज नेता शामिल हुए। इसके अलावा पार्टी के लोकसभा सांसद, राज्यसभा सांसद, राष्ट्रीय पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य और राज्य इकाइयों के प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद रहे। बैठक में सदस्यता अभियान की रूपरेखा और यूपी, पंजाब समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। साथ ही प्रदेश स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पर संगठन को मजबूत बनाने पर भी मंथन होना है।

ललन सिंह मुंगेर से पार्टी के सांसद हैं और बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। ललन सिंह जेडीयू के 18 साल के इतिहास में पहले सवर्ण अध्यक्ष हैं। इससे पहले तीनों अध्यक्ष ओबीसी से थे और माना जा रहा है कि सवर्ण जाति के ललन सिंह का अध्यक्ष पद पर चुनाव सामजिक समीकरण को साधने के लिए किया गया है।

जेडीयू की स्थापना 30 अक्टूबर, 2003 को हुई थी। अब तक पार्टी के 3 अध्यक्ष रह चुके हैं और ललन सिंह चौथे अध्यक्ष हैं। जेडीयू के पहले अध्यक्ष शरद यादव थे जो कि 2004 से 2016 तक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। शरद यादव के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार जेडीयू के अध्यक्ष बने और नीतीश कुमार के बाद आरसीपी सिंह को पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया था।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.